Afternoon Sleep: रात में पूरी नींद लेने के बाद भी अगर आपको दोपहर के समय हद से ज्यादा नींद आती है, तो ये एक आम बात है। लेकिन अगर ये आपकी आदत बन जाए तो ये आपकी एनर्जी और वर्क प्रोडक्टिविटी पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में इस आदत को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। ये आदत हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का कारण भी बन सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके लिए यहां बताए जा रहे कुछ आसान तरीकों को अपना सकते हैं।
हल्का और हेल्दी खाना खाएं
कई बार दोपहर के खाने में हैवी और ऑयली फूड खाने से सुस्ती बढ़ जाती है। इसकी जगह आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट लें। इसके लिए लंच में हरी सब्जियां, सलाद और फलों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी और नींद नहीं आएगी।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट
चाय या कॉफी पिएं
जब आपको दोपहर के समय नींद आए तो इस दौरान एक कप चाय या कॉफी पिएं। इससे आपको नींद भगाने में मदद मिल सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि ज्यादा कैफीन आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है और रात की नींद खराब कर सकता है।
काम के बीच में ब्रेक लें
अगर आप लगातार काम करते हैं, तो थकान फील हो सकती है, जिससे आपको नींद आ सकती है। इसके लिए हर घंटे 5 से 10 मिनट का ब्रेक लें और अपने शरीर को स्ट्रेच करें। ये छोटे-छोटे ब्रेक आपके ब्रेन को फ्रेश फिल करवाते हैं और नींद को दूर रखने में मदद करते हैं।
हवा में टहलें
अगर आपको ज्यादा नींद आने लगे तो आप 10 मिनट के लिए बाहर हवा में टहल सकते हैं। ताजी हवा और हल्की धूप आपके शरीर को एनर्जी देती है और ये आपकी नींद को कम करती है।
ये भी पढ़ें- इन दो महीनों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत हो जाएगी खराबऐसे करें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
5 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
8 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
9 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
16 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines