Chana Dal Fry Chaat Recipe In Hindi: चाट एक भारतीय पांपरिक फूड है जिसको लोग नाश्ते या स्नैक के तौर पर खूब चाब से बनाकर खाना पसंद करते हैं। जो लोग चटपटा खाने का शौक रखते हैं उनके तो चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। इसलिए आपको भारत में चाट की कई वैराइटीज आासनी से देखने को मिल जाती हैं जैसे- आलू चाट, मूंग दाल चाट, फ्रूट चाट, शकरकंदी चाट या कॉर्न चाट आदि। लेकिन क्या कभी आपने चना दाल फ्राई चाट ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आफके लिए चना दाल फ्राई चाट बनाने की लेकर आए हैं। चना और दाल दोनों ही प्रोटीन का अच्छा सॉर्स होती हैं। इसलिए इसको आप वजन घटाने के दौरान नाश्ते में खा सकते हैं। इसको बनाने में भी कुछ ही मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं चना दाल फ्राई चाट (Chana Dal Fry Chaat Recipe) बनाने की रेसिपी-
चना दाल फ्राई चाट बनाने की सामग्री-
1 लीटर सादा पानी (दाल भिगोने के लिए)
आवश्यकतानुसार/ 300 ग्राम तेल (तलने के लिए)
1 बाउल चना दाल
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
4 से 5 हरी मिर्च (कटी हुई)
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 प्याज (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच चाट मसाला
2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 नींबू (ऊपर से डालने के लिए)
4 चम्मच सेव (ऑप्शनल)
चना दाल फ्राई चाट बनाने की रेसिपी- (Chana Dal Fry Chaat Recipe)
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल को अच्छी तरह से धो लें।
फिर आप इसको 1 लीटर सादे पानी में करीब 4 से 5 घंटों तक भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप दाल को एक सूती कपड़े पर पैलाकर 1 घंटे तक छोड़ दें।
फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर तेज आंच पर गर्म करें।
इसके बाद आप दाल को थोड़ा-थोड़ा करके हाथ से गर्म तेल में डालें।
फिर आप इसको करीब 2 मिनट तक तेज आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें।
इसके बाद जब दाल तेल में तैरने लगे तो आप इसे किसी बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप एक दूसरे बाउल में कटी प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और चना दाल फ्राई आदि डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपकी क्रिस्पी और चटपटी चना दाल फ्राई चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको हरा धनिया पत्ती और सेव से गार्निश करके गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
3 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
5 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
6 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
7 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
8 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
9 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
13 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines