Cracked Heels Home Remedies: एड़ियों का फटना या एड़ियों में दरार आना त्वचा के रूखेपन के कारण होता है. शरीर में पानी की कमी होने पर भी ऐसा हो सकता है. फटी एड़ियां (Fati Ediya) कपड़ों में फंसती हैं, देखे में बुरी लगती हैं और अगर इन्हें समय रहते ठीक ना किया जाए तो ये दरारें गहरी होने लगती हैं जिससे एड़ी में दर्द और खून निकलने की भी समस्या हो जाती है. ऐसे में एड़ियों के फटने और क्रैक होने की इस समस्या से छुटकारा पाना जरूरी है. यहां जानिए किस तरह एड़ियों की दरारें भरने में नारियल का तेल काम आ सकता है.
यह भी पढ़ें – Karishma Tanna इस तरह करती हैं नो मेकअप लुक क्रिएट, मिनटों में चेहरा खिल जाता है, नई मदर्स के लिए बताया रूटीन
एड़ी फटने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय
नारियल तेल और शहद
एड़ी फटने से परेशान हैं तो इस तरह नारियल का तेल लगाकर देखें. नारियल के तेल में कुछ बूंदे शहद की डालें. दोनों को अच्छे से मिलाएं और फटी एड़ियों पर लगा लें. ऐसा करने से त्वचा को नारियल तेल (Coconut Oil) के फैटी एसिड्स और शहद के मॉइस्चराइजिंग गुण मिलते हैं. ये दोनों चीजें एकसाथ मिलकर एड़ियों को पोषण देती हैं और इनका नियमित इस्तेमाल किया जाए तो फटी एड़ियों की दिक्कत दूर होने लगती है.
नारियल तेल और विटामिन ई
एक चम्मच नारियल के तेल में एक विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर डालें. इसे अच्छे से मिक्स करें और एड़ियों पर लगा लें. इसे एड़ियों पर रातभर लगाकर रखा जा सकता है. नारियल तेल और विटामिन ई खुदरी स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं और कटी-फटी डैमेज्ड स्किन को रिपेयर करते हैं.
नारियल तेल और चीनी
नारियल तेल में चीनी या फिर मोटा नमक मिलाकर स्क्रब (Scrub For Cracked Heels) तैयार किया जा सकता है. एक चम्मच नारियल के तेल में एक से डेढ़ चम्मच मोटी चीनी या फिर मोटे नमक को डालें और मिक्स करें. इसे एड़ियों पर 4 से 5 मिनट के लिए मलें, कुछ देर रखा रहने दें और फिर धोकर साफ कर लें. हफ्ते में 2 से 3 बार एड़ी पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है.
एड़ी फटने के क्या कारण हैं
- लंबे समय तक नंगे पांव रहना, नंगे पांव चलना या हार्ड फ्लोर पर नंगे पांव रहना
- उम्र बढ़ने पर एड़ी फटने की दिक्कत हो सकती है
- हार्श साबुन का इस्तेमाल करना या एड़ियों को जरूरत से ज्यादा घिसना
- पैरों की सफाई ना रखना
- स्किन का ठंडा और रूखा रहना
- किसी मेडिकल कंडीशन के कारण जैसे हाइपोथायराइडिज्म, जुविनाइल प्लांटर डर्मेटोसिस, डायबिटीज या सोराइसिस जैसी कोई स्किन कंडीशन के कारण एड़ी फटना.
यह भी पढ़ें – भाग्यश्री ने बताया चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कैसे लगाती हैं मलाई, कहा दादी-नानी के जमाने का है यह नुस्खा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
54 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines