हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Father’s Day 2025: इस फादर्स डे पर पापा के लिए लाएं ये ट्रेंडिंग केक डिजाइन्स, देखकर हो जाएंगे खुश

Father’s Day 2025: फादर्स डे आने ही वाला है। अगर आप भी चाहते हैं अपने पापा के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें स्पेशल फील कराना, तो आइए जानते हैं 5 ऐसे ट्रेंडिंग केक डिजाइन जिन्हें आप फादर्स डे के दिन कस्टमाइज करवा सकते हैं।

विज्ञापन

Father’s Day 2025: फादर्स डे वह खास दिन होता है जब हम अपने पापा के लिए प्यार और सम्मान जताते हैं। इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए अगर आप कुछ खास प्लान कर रहे हैं तो एक ट्रेंडिंग और यूनिक केक डिजाइन जरूर शामिल करें। आजकल मार्केट में पापा के शौक, प्रोफेशन या उनकी पर्सनैलिटी के अनुसार ढेरों क्रिएटिव केक डिजाइन्स मिलते हैं। चाहे पापा क्रिकेट लवर हों, बाइक के शौकीन हों या ऑफिस के हीरो  उनके लिए स्पेशली कस्टमाइज केक बनवाना एक शानदार सरप्राइज होगा। इन ट्रेंडिंग केक डिजाइनों को देखकर पापा न सिर्फ खुश होंगे, बल्कि उन्हें यह भी एहसास होगा कि आपने उनके लिए दिल से कुछ खास सोचा है। तो आइए जानते हैं 5 ट्रेंडिंग केक डिजाइन जिन्हें आप फादर्स डे पर बनवा सकते हैं।

शर्ट और टाई वाला केक

शर्ट और टाई वाले केक की फादर्स डे पर काफी डिमांड रहती है। ये केक पापा के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के केक आप 500 ग्राम के वजन में भी आसानी से बनवा सकते हैं। यह केक दिखने में भी काफी सुंदर होते हैं जो आपके पापा को बेहद पसंद आएंगे।

सिंपल चॉकलेट केक

आप चाहें तो अपने पापा के लिए सिंपल चॉकलेट फ्लेवर और क्लासिक डिजाइन वाला केक बनवा सकते हैं। ये डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ क्लासी भी लगते हैं। यह केक भी 500 ग्राम में बनवाया जा सकता है।

विज्ञापन

मूछों वाला कप-केक

अगर आप कुछ सिंपल और प्यारा डिजाइन चाहते हैं तो मूछों वाला कप-केक या बेंटो केक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह छोटा, सिंपल लेकिन बहुत ही सुंदर लगता है। इसे भी आप 500 ग्राम में बनवा सकते हैं।

फोटो केक

आजकल फोटो केक काफी ट्रेंड में हैं। आप अपने पापा के साथ की एक प्यारी सी फोटो लगाकर यह केक बनवा सकते हैं। इसे देखकर आपके पापा जरूर खुश हो जाएंगे और यह उनके लिए एक इमोशनल सरप्राइज भी होगा।

विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी केक

अगर आपके पापा को फ्रूटी फ्लेवर पसंद है तो स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी केक भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इसमें यूनिक टॉपिंग और डेकोरेशन के साथ नया डिजाइन भी चुन सकते हैं। इसका स्वाद और रंग दोनों ही दिल जीतने वाले होते हैं।

ये भी पढ़ें- लखनऊ की इन डिशेज को UNESCO ने भी सराहा, स्वाद ऐसा कि आप ही कहेंगे वाह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola