सिल्क साड़ियां सभी महिलाओं के लिए खास होता है, जो हर अवसर और ट्रेंड से अलग होती हैं। इस साड़ी की चमक और डिजाइन इसे हर मौके के लिए पसंदीदा ऑप्शन बनाती है। हालांकि, रेशम की साड़ियों की सॉफ्ट नेचुरल सुंदरता को बनाए रखने के लिए काफी मेहनत लगती है। इन बेहतरीन ड्रेप्स को धोने की सोच रहे और आपको डर भी लग रहा है कि कहीं ये खराब न हो जाए तो चिंता मत किजिए। इसे नया बनाए रखने के घर पर ही कुछ आसान से तरीके को अपना सकते हैं, जिससे आपकी साड़ी धोने के बाद भी नई नजर अएगी।
ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल
लेबल चेक करें
सिल्क साड़ियों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए, उन्हें 4 से 5 बार पहनने के बाद धोना सही रहता है। इसे धोने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ें। साबुन से रेशम को धोना हानिकारक हो सकता है और इसका रंग फीका भी पड़ सकता है, लेबल में इंस्ट्रक्शन के अनुसार इसकी सफाई करें।
ठंडे पानी से धोएं
सिल्क की साड़ियों को धोते समय नुकसान से बचने के लिए ठंडा पानी जरूरी है। साड़ी को धोने से पहले उसे ठंडे पानी में भिगोएं। गर्म पानी से हर कीमत पर बचना चाहिए, क्योंकि इससे रंग फीका पड़ सकता है और कपड़ा खराब हो सकता है। साथ ही इससे साड़ी की नाजुक सुंदरता और चमक खराब हो सकती है।
धूप में सुखाने से बचें
धोने के बाद, साड़ी को निचोड़े या बिना निचोड़े धीरे से एक्ट्रा पानी निकाल दें। इसे कुछ देर हवा में सूखने दें, फिर इसे पूरी तरह सूखने के लिए किसी छायादार जगह पर रख दें। सीधी धूप से बचना चाहिए क्योंकि इससे रंग फीके पड़ सकते हैं।
सिरका का इस्तेमाल करें
भिगोने के बाद, एक बाल्टी पानी में दो चम्मच सफेद सिरका मिला लें। फिर, साड़ी को इस घोल में दस मिनट तक डुबोकर रखें, ताकि सिरका अपना असर दिखा सके। अंत में, साफ पानी से धोने से जिद्दी दाग-धब्बे निकल जाएंगे।
सही तरीके से स्टोर करें
रेशमी साड़ियों की नाजुक सुंदरता को बनाए रखने के लिए, उन्हें अन्य कपड़ों से अलग रखें। इसके लिए आप इसे सूती कपड़े में लपेटकर रख सकते हैं। इससे आपकी साड़ी लंबे समय तक नई नजर अएगी।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
4 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
7 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
11 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
14 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines