Famous Street Foods: चांदनी चौक सिर्फ दिल्ली का एक पुराना इलाका नहीं है, बल्कि यह खाने के शौकीनों के लिए एक जन्नत है। यहां की गलियों में हर मोड़ पर आपको कुछ न कुछ लजीज और खास स्ट्रीट फूड मिल जाएगा जो स्वाद में ऐसा होता है कि आपकी जुबान और दिल दोनों में उतर जाएगा। इन स्ट्रीट फूड्स में ना सिर्फ स्वाद होता है बल्कि सालों पुरानी रेसिपियों का खास जादू भी होता है जो इन्हें बेहद खास बना देता है। अगर आप खाने के शौकीन हैं और असली देसी स्वाद का मजा लेना चाहते हैं तो चांदनी चौक की ये स्ट्रीट फूड आइटम्स जरूर ट्राई करें।
कुल्फी
अगर आप चांदनी चौक जाने का सोच रहे हैं तो वहां की मलाईदार और ठंडी कुल्फी जरूर खाएं। ये गर्मी में किसी वरदान से कम नहीं। चाहे आम की हो या पिस्ता-बादाम वाली, यहां की कुल्फी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और गर्म दिन को भी मीठा बना देती है।
रबड़ी फालूदा
रबड़ी फालूदा एक ऐसा डेजर्ट है जो आपको रिच स्वाद और ठंडक का एहसास एक साथ देता है। गाढ़ी रबड़ी, ठंडा दूध और गुलाब शरबत से बना यह फालूदा आपको ताजगी और मिठास से भर देगा। तो जब भी चांदनी चौक जाएं, रबड़ी फालूदा जरूर चखें।
दौलत की चाट
दौलत की चाट, जो कि हवा जैसी हल्की लेकिन स्वाद में भारी होती है, सिर्फ सर्दियों में मिलने वाली चांदनी चौक की सबसे अनोखी डिश है। दूध से बनी यह झागदार मिठाई इतनी हल्की होती है कि मुंह में रखते ही घुल जाती है और इसके ऊपर लगे पिस्ता और चांदी का वर्क इसे और भी खास बना देता है।
छोले भटूरे
छोले भटूरे तो दिल्ली की जान हैं। चांदनी चौक के छोले भटूरे का कोई मुकाबला नहीं। मसालेदार छोले और फूले हुए गरमा गरम भटूरे, साथ में प्याज और अचार यह कॉम्बिनेशन खाने वालों का दिल जीत लेता है।
जलेबी
चांदनी चौक की ताजा तली हुई जलेबी, मिठे की असली पहचान है। गरमा गरम जलेबी जब रबड़ी के साथ खाई जाए, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। एक बार खाओ तो हर बार याद आए।
ये भी पढ़ें- National Chocolate Wafer Day 2025: चॉकलेट वेफर डे को कैसे-कैसे मनाते हैं लोग? अमेरिका से हुई थी शुरुआत
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines