National Chocolate Wafer Day 2025: चॉकलेट वेफर डे को कैसे-कैसे मनाते हैं लोग? अमेरिका से हुई थी शुरुआत

आज के समय में बूढ़े हो या बच्चे, बहुत से ऐसे लोगों को चॉकलेट वेफर खाना बेहद पसंद होता है। तो आइए जानते हैं कब है चॉकलेट वेफर डे और कैसे हुई इसकी शुरुआत।

National Chocolate Wafer Day 2025: चॉकलेट वेफर डे को कैसे-कैसे मनाते हैं लोग? अमेरिका से हुई थी शुरुआत

National Chocolate Wafer Day 2025: चॉकलेट वेफर डे हर साल 3 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर स्वादिष्ट और क्रिस्पी चॉकलेट वेफर्स को सेलिब्रेट करने के लिए होता है। चॉकलेट वेफर्स ऐसी मिठाई होती हैं जिनमें पतली वेफर लेयर्स के बीच में चॉकलेट भरी होती है। ये खाने में स्वादिष्ट होती हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद होती हैं।

विज्ञापन

Image Source Freepik

विज्ञापन

कब हुई शुरुआत

चॉकलेट वेफर डे को हर साल 3 जुलाई को मनाया जाता है। इसको मनाने की शुरुआत अमेरिका में हुई थी ताकि लोग चॉकलेट वेफर्स जैसी ट्रीट्स की अहमियत समझें और इन्हें एन्जॉय कर सकें। धीरे-धीरे यह दिन दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाने लगा।चॉकलेट वेफर्स न केवल टेस्टी होते हैं, बल्कि यह दिन गर्मियों के मौसम में कुछ मीठा और हल्का खाने का बहाना भी बन जाता है। इसके साथ ही आज के समय में वेफर्स पूरे भारत में कई फ्लेवर में मिलने लगे हैं जैसे वेनिला, चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी आदि।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो चॉकलेट वेफर्स को अक्सर आइसक्रीम, केक और मिठाइयों की सजावट में भी इस्तेमाल करते हैं जिससे वेफर्स का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए यह दिन उन सभी चीजों का जश्न भी है जिनमें चॉकलेट वेफर्स एक खास स्वाद और टच जोड़ते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि छोटी-छोटी चीजें भी जिंदगी में मिठास भर सकती हैं। चॉकलेट वेफर्स डे वाले दिन लोग अपने दोस्तों, बच्चों और परिवार को चॉकलेट वेफर्स गिफ्ट करते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मीठे मैसेज शेयर करते हैं और खुद भी कुछ नया ट्राई करते हैं।

विज्ञापन

Image Source Freepik

चॉकलेट वेफर्स डे खुशियां बांटने और मीठे रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। आप भी चाहें तो इस खास मौके पर अपने परिवार वालों, दोस्तों, या पार्टनर को एक प्यारी-सी चॉकलेट वेफर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ