Falsa Sharbat Recipe: गर्मी से बचने के लिए सभी कुछ ना कुछ ठंडा पीना चाहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए फालसा शरबत की रेसिपी लेकर आएं हैं, जो बेहद आसान हैं। वहीं, इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं और ये गर्मी, लू आदि से बचाता है।
साथ ही फालसा शरबत के सेवन से पाचन दुरूस्त होता है और ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। फालसा शरबत में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो कई तरह से शरीर को लाभ देते हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं फालसा शरबत
फालसा शरबत बनाने के लिए जरूरी सामग्री
फालसा- 2 कप, शक्कर- 1/2 कप, काला नमक- 1/2 छोटा चम्मच, कुटी हुई बर्फ- 01 कप, नींबू- 01 नग
ऐसे बनाएं फालसा शरबत (फालसा शरबत बनाने की विधि)
फालसा शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आपको फालसा लेना है और उसे अच्छे से धोना है। (ध्यान रहे कि इसे हल्के हाथों से धोएं और इसको धोते समय फालसा फूटे नहीं) इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए रख दें और इसका पानी सूखने दें।
इसके बाद एक मिक्सर लें और इसमें शक्कर और 1/2 कप पानी डालें और इसे अच्छे से फेंट लें। (ऐसा तब तक करें जब तक पानी में शक्कर पूरी तरह घुल ना जाएं।) इसके बाद जब शक्कर पूरी तरह घुल जाएं, तो इसमें फालसों को डालें और इसे हल्का सा चला दें। ऐसा करने से इसके बीज और गूदा अलग-अलग हो जाएगा।
इसके बाद 4 कप ठंडे पानी को मिक्सर में डालें और इसे अच्छे से चला लें। इसके बाद इस शरबत को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। साथ ही नींबू लें और उसके बीजों को निकालकर उसके रस को शर्बत में निचोड़ दें। इसके बाद आपके फालसा शर्बत को बनाने की विधि पूरी हुई। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
9 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
12 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
17 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
19 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines