Falsa Sharbat Recipe: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में फालसा से बना शरबत स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल साबित हो सकता है. इस मौसम में शरीर को ठंडक मिलती रहे तो बीमारियां भी दूर रहती हैं. ऐसे में आप घर पर फालसा शरबत बनाकर पी सकते हैं और परिवार में सभी को पिला सकते हैं. फालसा (Falsa) एक छोटा बैंगनी रंग का फल होता है जो अपने खट्टे-मीठे स्वाद और ठंडक पहुंचाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं किस तरह बनाकर पिया जा सकता है फालसा शरबत.
यह भी पढ़ें – बटर चिकन में आम डालकर खाया है कभी? Chef Sanjeev Kapoor ने शेयर की रेसिपी
फालसा शरबत बनाने के लिए सामग्री
2 कप फालसा
4 से 5 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
2 से 3 कप ठंडा पानी
1 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
बर्फ के टुकड़े
पुदीने की पत्तियां (गार्निशिंग के लिए)
फालसा शरबत बनाने की विधि
- सबसे पहले फालसा को अच्छी तरह धो लें.
- अब फालसा को मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें.
- तैयार मिश्रण को छलनी की मदद से छान लें ताकि बीज अलग हो जाएं.
- छने हुए रस में चीनी, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इसमें बचा हुआ ठंडा पानी डालें और दोबारा मिक्स करें.
- गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर शरबत भरें.
- ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
फालसा शरबत पीने के फायदे
शरीर को ठंडक पहुंचाता है – फालसा की तासीर ठंडी मानी जाती है जिससे गर्मियों में राहत मिलती है.
हाइड्रेशन बनाए रखता है – इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती.
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर – फालसा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं.
पाचन के लिए फायदेमंद – काला नमक और जीरा मिलाने से यह ड्रिंक पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक हो सकती है.
यह भी पढ़ें – बची हुई चायपत्ती से भगा सकते हैं मक्खियां, तुरंत जान लीजिए यह दमदार नुस्खा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
9 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
12 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
16 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
19 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines