Falafal Roll Recipe: आपने तरह-तरह के रोल्स खाए होंगे, पनीर से लेकर कबाब और आलू रोल भी, लेकिन क्या आपने अभी तक फलाफल रोल खाकर देखा है? अगर हां, तो आप जानते होंगे कि यह कितना टेस्टी होता है, अगर नहीं तो चलिए आज सीख लीजिए फलाफल रोल बनाने का तरीका. फलाफल रोल फ्लेवर का बॉम्ब होता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और यह स्नैक भर नहीं है बल्कि कंप्लीट मील जैसा लगता है. इसे बनाना आसान है और यह स्वाद में भी लाजवाब होता है. तो चलिए, बिना देरी किए जान लीजिए घर पर फलाफल रोल बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.
यह भी पढ़ें- हेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी को कर लें ट्राई, FSSAI ने बताया बनाने का तरीका
फलाफल रोल बनाने की रेसिपी
सफेद छोले – फलाफल रोल बनाने के लिए रात में ही छोले भिगोकर रख दें. आप 2-3 कप छोले भिगो सकते हैं.
ताजा हर्ब्स – हर्ब्स में आप धनिया, पुदीना और हरा प्याज ले सकते हैं. इन्हें बारीक काट लें.
लहसुन – फ्लेवर के लिए 7-8 कलियां लहसुन की ले लें.
बेसन – फलाफल बॉल्स बनाने के लिए आपको बाइंडिंग के लिए बेसन की जरूरत होगी. आधा कप बेसन लिया जा सकता है.
जीरा पाउडर – आधा चम्मच
लाल मिर्च – आधा चम्मच
बेकिंग पाउडर – फलाफल को फ्लफी बनाने के लिए आधा चम्मच बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे स्किप भी कर सकते हैं.
नमक – स्वादानुसार
रोल की फिलिंग के लिए
रोल बनाने के लिए अपनी पसंद की ब्रेड या रोटी ली जा सकती है. फलाफल रोल को पीटा ब्रेड या टॉर्टिलास के साथ खाने पर स्वाद ज्यादा अच्छा आता है. हम्मस (Hummus) भी फलाफल रोल में डाला जा सकता है. आप दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. प्याज, एलेपिनो, टमाटर, लेटस, ऑलिव्स या अन्य सब्जियां भी डाली जा सकती हैं.
फलाफल ऐसे करें तैयार
- सबसे पहले भीगे हुए छोले को अगली सुबह या 8 घंटे भिगोए रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें. इसके बाद इन्हें पीसकर खुदरा पेस्ट बना लें.
- मसाले, धनिया-पुदीना, बेकिंग पाउडर और बेसन डालकर इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स तैयार करें.
- इन बॉल्स को थाली में फूड रैपर बिछाकर अलग-अलग रखें और 30 से 60 मिनट तक फ्रिज में सेट होने के लिए छोड़ दें.
- अब इन फलाफल बॉल्स को धीमी से थोड़ी तेज आंच में तल लें. इन्हें गोल्डन ब्राउन करने के बाद छानकर निकाल लें और पेपर टावल पर रखें जिससे इनका सारा तेल निकल जाए.
- अब रोटी या रोल के लिए इस्तेमाल की गई ब्रेड पर 1-2 फलाफल बॉल्स रखें, दही और अपनी पसंद की सॉस लगाएं, ताजा सब्जियां लगाएं और गोलोई में घुमाते हुए रोल बना लें.
बस तैयार है आपका टेस्टी फलाफल रोल. इस तैयार फलाफल से आप सैंडविच बनाकर भी खा सकते हैं. यह नाश्ते में खाया जा सकता है, लंच में लेकर जा सकते हैं या फिर रात के समय डिनर में भी खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 mins agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
7 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
21 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines