Fake Ghee: घी मिलावटी है या नहीं? खरीदते समय ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Fake Ghee: आज के समय में बाजार में कई तरह के मिलावटी घी मिल रहे हैं। कई लोग अपने घरों में इसी तरह के मिलावटी घी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप इसके असली या नकली होने की पहचान करना चाहते हैं, तो यहां जानें इसे आप कैसे चेक कर सकते हैं?

Fake Ghee

घटिया क्वालिटी की घी की पहचान।

विज्ञापन

Fake Ghee: आजकल बाजार में घटिया क्वालिटी का घी मिलता है। जिसे हम कई बार  बिना सोचे समझे खरिद कर घर ले जाते हैं। घी में वनस्पति तेल से लेकर कई तरह के केमिकल की मिलावट की जाती है। यह मिलावटी घी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। घी का उपयोग पूजा के लिए प्रसाद और घर में खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। जैसे ही घी की मांग बढ़ती है, वैसे ही बाजारों में मिलावटी घी आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आप किस तरह से मिलावटी घी की जांच कर सकते हैं, आइए जानते हैं…

घी में होती है इन चीजों की मिलावट

बाजार में मिलने वाले घी में कई चीजों की मिलावट की जाती है। कई बार वनस्पति तेल में घी की खुशबू डालकर उसे बेचा जाता है। इसके अलावा कई तरह के केमिकल को मिलाकर उसमें घी की खुशबू डालकर मिलावटी घी तैयार किया जाता है और उसे बाजारों में बेचा जाता है। हाल ही में एक खबर आई थी, जिसमें यह बताया गया कि घी में एनिमल फैट की मिलावट की गई।

विज्ञापन

घी खरीदते समय रखें ध्यान

ज्यादातर लोग घर पर बने घी का ही सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप बाजार से घी खरीद कर खा रहे हैं, तो विश्वसनीय दुकान से ही खरीदें। इसके साथ ही लेबल का ध्यान रखें। उसमें कुछ भी संदेहजनक दिखाई दे, तो उसे खरीदने से बचें। इसके अलावा हमेशा FSSAI से अप्रूव घी का ही इस्तेमाल करें।

मिलावटी घी की ऐसे करें पहचान

मिलावटी घी को पहचानने के लिए सबसे पहले उसकी खुशबू को चेक करें। घर में तैयार शुद्ध घी की महक को पहचाने और इसके बाद बाजार से घी खरीदते समय उसे सूंघकर देखें। अगर घी  शुद्ध होगा तो ठंडा होने पर दानेदार दिखाई देगा। शुद्ध घी का स्मोकिंग पॉइंट ज्यादा होता है। घी में स्टार्च की मिलावट को चेक करने के लिए एक चम्मच घी पर दो बूंद आयोडीन डालें, अगर मिलावट होगी तो घी का रंग उसी समय बदल जाएगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ