Face Serum Side Effects: खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां अपने चेहरे पर आए दिन कुछ न कुछ नया लगाती रहती हैं। लेकिन कई बार उनकी यह गलती उनके चेहरे की रंगत को हमेशा-हमेशा के लिए खराब भी कर सकती है। दरअसल इस समय फेस सीरम लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। मेकअप करने से पहले ज्यादातर लड़कियां सीरम का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कुछ लड़कियां रोजाना सुबह और शाम फेस पर मॉइश्चराइजर की जगह फेस सीरम भी लगाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना फेस पर सीरम लगना सही होता है या नहीं? इससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है या नहीं?
फेस सीरम के नुकसान
एक्सपर्ट्स का मनना है कि फेस सीरम को हमेशा अपनी त्वचा के अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए। सीरम में विटामिन सी, रेटिनॉल और स्किन के लिए जरूरी पोषक तत्वों की उच्च मात्रा होती है। ऐसे में अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपका चेहरा खराब हो सकता है। वहीं जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन होती है। उन्हें गलती से भी रोजाना फेस पर सीरम नहीं लगाना चाहिए। इससे त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं, जिससे जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Summer Skin Care Tips: ऑयली स्किन से जुड़ी हैं ये 7 गलतियां, एक भी की तो बढ़ सकती हैं समस्याएं
फेस पर सीरम कैसे लगाएं?
सीरम को आप दो दिन में एक बार लगा सकते हैं। सीरम को चेहरे पर कभी भी डायरेक्ट नहीं लगना चाहिए। इससे त्वचा पर चकत्ते पड़ सकते हैं। सिरम की दो से तीन बूंद अपनी हथेली पर लें। फिर अपनी उंगली से उन्हें मिलाएं। इसके बाद चेहरे पर सीरम को थपथपाते हुए लगाएं। सीरम लगाने के कम से कम एक मिनट तक चेहरे पर कोई क्रीम नहीं लगानी चाहिए, ताकी सीरम स्किन में अच्छे से ऑब्जर्व हो जाए। सीरम लगाने के बाद ही मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।
चेहरे को पानी से अच्छे से धोने के बाद ही सीरम लगाना चाहिए। सीरम से कभी भी चेहरे की मसाज नहीं करनी चाहिए। इससे चेहरा लाल हो सकता है। इसके अलावा रैशेज, एक्ने, खुजली और जलन की समस्या भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Makeup Tips: गर्मी में पसीने से बार-बार हट जाता है मेकअप, ऐसे में अपनाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
1 hr agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
2 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
17 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
19 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
21 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines