Face Fat Exercise: चेहरे की चर्बी ऐसे होगी छू-मंतर, करें सिर्फ 5 मिनट की ये एक्सरसाइज

आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने बॉडी फैट से तो परेशान हैं ही, लेकिन कुछ तो ऐसे भी हैं जो अपने फेस फैट से तंग आ चुके हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अपने चेहरे की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी फेस एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं।

Face Fat Exercise: चेहरे की चर्बी ऐसे होगी छू-मंतर, करें सिर्फ 5 मिनट की ये एक्सरसाइज

Face Fat Exercise: ऐसा कई बार होता है कि वजन तो घट जाता है लेकिन चेहरे पर जमा फैट कम होने का नाम ही नहीं लेता। आज के समय में बहुत से लोग इस वजह से डाइटीशियन के पास भागते हैं या ऑनलाइन मिलने वाले किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिसका कभी-कभी उल्टा असर भी पड़ता है कम होने की बजाय फेस फैट और बढ़ जाता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आइए कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जानें जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, खानपान का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है, क्योंकि फैट चाहे बॉडी का हो या फेस का, खानपान अहम भूमिका निभाता है।

बैलून पोज

अगर आप रोजाना बैलून पोज़ करते हैं तो यह आपके चेहरे की चर्बी कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसे करने के लिए मुंह में हवा भरें और गालों को फुला लें, जैसे गुब्बारा फुला रहे हों। इस स्थिति में 10-15 सेकंड तक रहें, फिर धीरे-धीरे हवा छोड़ें। इसे 10 बार दोहराएं। ये एक्सरसाइज चेहरे की मांसपेशियों को टोन करती है और गालों की चर्बी कम करने में मदद करती है।

साइडवेज बैलून

Image Source Freepik

साइडवेज बैलून एक्सरसाइज को रोजाना करने से यह आपके गालों को टोन करने में मदद करती है। इसे करने के लिए मुंह में हवा भरें और हवा को एक गाल से दूसरे गाल में ले जाएं, जैसे अंदर ही अंदर हवा को रोल कर रहे हों। 30 सेकंड तक करें और 5 बार दोहराएं। इससे गालों का शेप बेहतर होता है और चेहरा स्लिम दिखता है।

स्माइल लाइंस हटाने के लिए फेस स्ट्रेच

इसे करने के लिए दोनों हाथों की उंगलियों से नाक के पास से मुस्कान वाली रेखाओं (smile lines) को हल्के हाथ से बाहर की ओर स्ट्रेच करें और हल्की मुस्कान दें। 10-15 सेकंड तक रखें और इसे 5 बार दोहराएं। ये एक्सरसाइज स्माइल लाइंस को कम करने में मदद करती है।

टंग रोटेशन चेहरे के शेप के लिए

अगर आप अपने चेहरे को शेप में लाना चाहते हैं तो मुंह बंद करके जीभ को घड़ी की दिशा में पूरे मुंह के अंदर घुमाएं। फिर उल्टी दिशा में भी करें। दोनों दिशाओं में 10-10 बार करें। यह एक्सरसाइज़ आपके जबड़े, गाल और डबल चिन को टोन करने में मदद करती है।

टंग आउट पोज

आजकल हर कोई शार्प जॉलाइन चाहता है। इसे करने के लिए जीभ को मुंह से पूरी तरह बाहर निकालें और 10 सेकंड तक रोकें, फिर रिलैक्स करें। इसे 5-7 बार दोहराएं। इससे जबड़े की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और जॉलाइन शार्प बनती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ