हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Evening Snacks Recipe: शाम के नाश्ते में बनाएं ये चटपटे स्टफ सूजी रोल्स, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

क्या आप नाश्ते में कुछ नया खाना चाहते हैं, जिसका स्वाद एकदम अलग और आपने कभी ऐसा कुछ खाया न हो? जानिए स्टफ सूजी रोल्स

विज्ञापन
स्टफ्ड सूजी रोल रेसिपी. (Image: AI)

शाम के नाश्ते में शरीर ऐसा खाने की तलाश करता है, जो काफी स्वादिष्ट हो और प्रीटन, फाइबर जैसे खास जरूरी तत्वों से भरपूर भी हो. अगर आप भी अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए कुछ ऐसा ही खाना चाहते हैं, तो हम आपको सूजी से तैयार होने वाली एक खास डिश के बारे में बताएंगे, जो पाचन में भी आसान होती है. आपने शाम के समय ज्यादातर सूजी की हलवा खाया होगा, लेकिन हम आपको एक नई डिश के बारे में बताएंगे और उसे कैसे बनाना है, उसकी आसान रेसिपी भी देंगे. इस खास डिश का नाम है स्टफ सूजी रोल्स, जो स्वाद में अच्छी और काफी क्रिस्पी होती है और जल्दी से तैयार भी हो जाती है. आइए जाते हैं कैसे बनती है ये डिश?

यह भी पढ़ें: सावन में ट्राई करें साबूदाने की आइसक्रीम, व्रत के बोरिंग खाने से मिलेगा टेस्टी ब्रेक

स्टफ सूजी रोल्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी 1 कप
  • मैदा 3 बड़े चम्मच
  • स्वादानुसार नमक
  • आलू 1 कप उबले हुए
  • दही 1/2 कप
  • हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा 1/2 बड़ा चम्मच
  • जरूरत अनुसार पानी
  • चिली फ्लेक्स 1 छोटा चम्मच
  • सफेद तिल 1 बड़ा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च 1/4 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता 3-4
  • राई

स्टफ सूजी रोल्स कैसे बनाएं?

  • स्टफ सूजी रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें सूजी, मैदा, दही डालकर मिलाएं.
  • फिर आप इसमें जीरा, धनिया पत्ती और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • इसके बाद इस मिक्चर को अच्छे से सेट होने के लिए अलग रख दें, और एक दूसरे बाउल में उबले आलू को मैश कर लें.
  • इसके बाद इस मैश आलू में चिली फ्लेक्स, हरा धनिया, नमक और सफेद तिल डालकर मिला लें.
  • फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें और उसमें जीरा डालने के बाद आलू डालें और थोड़ा सा भून लें.
  • फिर लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद एक प्लेट में सूजी का घोल डालकर अच्छे से उसे फैलाएं और फिर इसको स्टीमर में करीब 12 मिनट तक रखकर स्टीम कर लें.
  • वक्त पूरा होने के बाद आप इसको निकालकर इसमें आलू का मिक्चर भरकर रोल बना लें.
  • फिर इस रोल को बराबर भाग में काटकर एक प्लेट में रखें और एक कढ़ाई तेल गर्म करके इसमें राई, करी पत्ता और चिली फ्लेक्स डालकर तड़काएं.
  • तड़के को रोल्स के ऊपर डालें, जिसके बाद ये खाने के लिए तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं ये 5 बेहद खतरनाक सांप! बारिश में कहीं आपके घर के

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola