How To make Potato Mathri: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग घर पर तरह-तरह के पकवान बनाते हैं।
ऐसे में आज हम स्नैक में आपके लिए आलू की मठरी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में चटपटी और क्रंची होती है। इसके साथ ही इसको बनाना भी काफी आसान होता है। इसको आप दिवाली पर घर आए मेहमानों को मीठे के साथ सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं आलू की मठरी बनाने की विधि-
आलू की मठरी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- आलू 1 कप (उबले और ग्रेट किए हुए)
- मैदा 1 कप
- सूजी 1/2 कप
- गेहूं का आटा 1/3 कप
- नमक 1 छोटा चम्मच
- अजवाइन 1/4 छोटा चम्मच
- सफेद तिल 1/4 छोटा चम्मच
- तेल तलने के लिए
आलू की मठरी कैसे बनाएं? (How To make Potato Mathri)
- आलू की मठरी बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को उबालकर ठंडा कर लें।
- फिर आप आलू के छीलकर अच्छी तरह से ग्रेट कर लें।
- इसके बाद आप एक मिक्सिंग बाउल में मैदा छानकर डालें।
- फिर आप इसमें सूजी और गेहूं का आटा डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा नमक और अजवाइन डालकर हाथ से मसलें।
- फिर आप इसमें थोड़ा सा तेल और कद्दूकस किए आलू डालकर आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस आटे को सेट होने के लिए करीब 15 मिनट तक अलग रख दें।
- फिर आप इसकी छोटी लोइयां बनाएं और थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर बेल लें।
- इसके बाद आप इसमें एक चाकू या कांटे की मदद से छेद कर लें।
- फिर आप इसको एक बार थोड़ा-थोड़ा सा बेल लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें तैयार मठरियों को डालें और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपकी चटपटी आलू की मठरी बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 hr agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
2 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
4 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
4 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
19 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
22 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines