Electric Blanket vs Room Heater: इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार चल रही शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं। सर्द कमरे में भी चैन नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोग इससे बचने के तरीके जुगाड़ कर रहे हैं। मार्केट में इलेक्ट्रिक कंबल और पोर्टेबल हीटर की भी डिमांड तेजी से बढ़ गई है। ऐसे में हम आज आपको दोनों का कंपेरिजन बताने जा रहे हैं।
क्या है इलेक्ट्रिक कंबल?
इलेक्ट्रिक कंबल सिंगल और डबल बेड की चादर की तरह बिछाने वाला ब्लैंकेट है। इसे आप बस बटन दबाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बिजली से चलाकर आप आराम से गर्मागर्म बेड पर आराम से सो सकते हैं। कई बार इसे बिछाकर सोने के बाद ऊपर से कुछ ओढ़ने की भी जरूरत नहीं पड़ती। इससे पूरा बेड गर्म हो जाता है। आम तौर पर यह 70 से 100 वाट की बिजली खाता है।
हालांकि इसके साथ कुछ सावधानियां भी रखनी होती हैं। यदि कंबल का कपड़ा घिस गया है। झुलसने के निशान दिखाई दे रहे हैं या तारों में छेद हो गया है या फिर जलने की गंध आ रही है तो आपको इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
कीमत लगभग 500 रुपये से शुरू
आप इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं। सिंगल बेड इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत लगभग 500 रुपये से शुरू होती है। जबकि डबल बेड ब्लैंकेट की कीमत ब्रांड के हिसाब से 3 से 5 हजार रुपये तक जाती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए इसमें जुड़े इलेक्ट्रिक वायर को स्विच से कनेक्ट करना होता है। थोड़ी ही देर बाद ये पूरा कंबल गर्म हो जाता है।
रूम हीटर यूज करते हैं ज्यादा बिजली
वहीं पोर्टेबल रूम हीटर की बात करें तो यह करीब 1000-1500 वाट बिजली की खपत करते हैं, लेकिन काफी जल्दी कमरे को गर्म कर देते हैं। यानी लगभग 7 मिनट में ये एक यूनिट बिजली यूज करेंगे। हालांकि कम स्पेस के लिए 800 से 1000 वाट के हीटर भी आते हैं। जिन्हें यूज करके आप अपना काम चला सकते हैं। ये हीटर गर्म हवा फेंक पूरे कमरे को गर्म कर देते हैं।
माना जाता है कि इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट एक सामान्य पोर्टेबल इलेक्ट्रिक हीटर की तुलना में 90% कम इलेक्ट्रिसिटी का यूज करते हैं। ऐसे में आपको इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट यूज करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढ़ें: Room Heaters से कैसे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता हैं? जानें Expert की राय
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines