El Nino India: एल नीनो (El Nino) एक मौसम संबंधी घटना है जिसमें प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है. इसका असर पूरी दुनिया के मौसम पर पड़ता है. भारत में एल नीनो के कारण गर्मी बढ़ सकती है, बारिश का पैटर्न बदल सकता है और सूखा या अनियमित मानसून जैसी स्थितियां बन सकती हैं. ऐसे में एल नीनो के दौरान खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होता है. यहां जानिए एल नीनो के दौरान कौन सी सावधानियां बरतना जरूरी है.
एल नीनो के दौरान क्या हो सकता है
भीषण गर्मी और लू पड़ सकती है – तापमान सामान्य से ज्यादा हो सकता है जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है.
लगातार या अनियमित बारिश हो सकती है – एल नीनो के कारण कहीं बहुत कम बारिश तो कहीं अचानक भारी बारिश हो सकती है.
पानी की कमी – एल नीनो की गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि इससे सूखे जैसी स्थिति बनने पर जलसंकट बढ़ सकता है.
फसलों और खाद्य आपूर्ति पर असर – कृषि प्रभावित होने से कुछ खाद्य पदार्थ महंगे हो सकते हैं.
खुद को कैसे सुरक्षित
- दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में कम निकलें
- हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनें
- टोपी, छाता और सनग्लासेस लेकर ही बाहर निकलें
- बार-बार पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे
- ORS, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी वगैरह लेते रहें.
- बहुत ज्यादा चाय, कॉफी और अल्कोहल से बचें क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं.
डिहाइड्रेशन से बचना है जरूरी
शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने पर कमजोरी होने लगती है, चक्कर आने लगते हैं या भ्रम जैसी स्थिति पैदा होने लगती है. व्यक्ति को कम पेशाब आने लगता है और गर्मी ज्यादा लगती है. ऐसे में एल नीनो के दौरान खुद को डिहाइड्रेटेड होने से बचाएं. वहीं, अगर ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं, पानी या ORS पिएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें.
पानी की बचत करें
एल नीनो के दौरान पानी की बचत जरूरी है जिससे सूखे की स्थित पड़़े तो भी घर में पानी रहे. ऐसें नल खुला न छोड़ें, बाल्टी से नहाएं, शॉवर का कम इस्तेमाल करें, बारिश का पानी जमा करने की व्यवस्था करें.
खानपान का ध्यान रखें
- ताजा और हल्का भोजन करें
- कटे हुए फल या बाहर का खुला खाना खाने से बचें
- फल, सब्जियां और इलेक्ट्रोलाइट युक्त चीजें ज्यादा लें.
यह भी पढ़ें – अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये 7 झूठ, पुलिस ने दी सलाह, बच्चा सेफ रहेगा इस तरह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 hr agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
3 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
3 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
4 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
5 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
8 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
9 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
9 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
11 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines