1000 Gram Arhar Ki Dal Kaise Banaye: सर्दियों में ज्यादातर लोग दाल खाना पसंद करते हैं, इसलिए हर दूसरे दिन घर में दाल बनती है. इस मौसम में अरहर की दाल ज्यादा अच्छी लगती है. यह दाल स्वाद में हल्की, पचने में आसान और सेहत के लिए फायदेमंद ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि दाल बनाना बेहद आसान काम है, लेकिन असल में परफेक्ट दाल बनाना इतना भी आसान नहीं होता. बहुत सारे लोगों को अगर ढेर सारी दाल बनाने के लिए कह दिया जाए तो शायद ही कोई परफेक्ट दाल बना पाए.खासतौर पर अरहर की दाल पकाते समय पानी की मात्रा और कुकर की सीटी का सही हिसाब रखा जरूरी होता है. ऐसे में अगर आप 1 किलो अरहर की दाल बना रहे हैं और आपको नहीं मालूम की इसमें कितना पानी डाला जाए तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपके साथ अरहर की दाल की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में लहसुन कैसे छीलें? यहां जानिए 5 गजब के ट्रिक्स, चुटकियों में काम हो जाएगा आसान
1 किलो दाल में कितना पानी डालना चाहिए?
अरहर की परफेक्ट दाल बनाने के लिए आपको हमेशा पानी की सही मात्रा रखनी है. इसको लेकर शेफ अजय चोपड़ा का कहना है कि 1 किलो अरहर की दाल के लिए 4 से 5 लीटर पानी डालना सबसे सही माना जाता है. हालांकि, पानी की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि आपको दाल का टेक्सचर किस तरह का चाहिए.
अरहर की दाल कैसे बनती है?
सामग्री
- अरहर की दाल- 1 किलो
- हल्दी- 1 चम्मच
- पानी- 5 लीटर
- नमक- स्वादानुसार
- हींग- आधा छोटा चम्मच
- घी- 5 चम्मच
- जीरा- 2 चम्मच
- लहसुन- 12 कलियां
- प्याज- 1
- लाल मिर्च- 3
- हरी मिर्च- 4
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
कैसे बनाएं?
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर अरहर की दाल को 3 बार अच्छी तरह से धो लें और फिर 30 मिनट के लिए भिगोकर रखें.
- ऐसा करने से दाल जल्दी और अच्छी तरह से गल जाएगी. अब कुकर में दाल और लगभग 4–5 लीटर पानी डालें. साथ ही, इसमें हल्दी, नमक और हींग भी डाल दें.
- अब ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर 6 सीटी लगाएं. गैस बंद करके प्रेशर निकालें और ढक्कन खोलकर दाल को मथनी या कलछी से हल्का-सा मसल लें ताकि दाल एकदम स्मूद हो जाए.
- अब इसमें तड़का लगाएं, जिसके लिए गैस पर एक कड़ाही रखें. फिर घी या तेल डालकर पकने दें. जब अच्छी तरह से पक जाए तो जीरा, लहसुन, प्याज और लाल मिर्च डालकर चटकने दें.
- इसके बाद सारे मसाले धनिया और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें. बस आपकी परफेक्ट अरहर की दाल बनकर तैयार है. दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा और गर्म पानी मिला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- लॉयल्टी चेक करने का अजीबोगरीब ट्रेंड, हाथों पर चाय गिराकर हो रहा रिलेशनशिप टेस्ट
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
6 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
6 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
7 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
8 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
10 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
11 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
13 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines