Cheela Recipe With One Cup Wheat Flour: कई बार ऐसा होता है कि हमारे किचन में सिर्फ 1 कप आटा ही बचा होता है और सुबह बच्चों को स्कूल भी जाना होता है. स्कूल टाइम पर ज्यादातर दुकानें बंद होती हैं और पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं, लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम सिर्फ 1 कप आटे से बनने वाली रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे बेहद आराम से बनाया जा सकता है. वैसे ही सुबह नाश्ता बनाने की बहुत जल्दी होती है, खासकर जब बच्चों के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी तैयार करना हो. ऐसे में अगर कम सामग्री में झटपट बनने वाली कोई रेसिपी मिल जाए तो काम आसान हो जाता है. आज हम आपको सिर्फ 1 कप आटे से बनने वाली ऐसी ही आसान और स्वादिष्ट डिश के बारे में बता रहे हैं, जिसे बच्चे बड़े चाव से खाएंगे और आप भी इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं स्वादिष्ट एग चीज सैंडविच, मिनटों में मिलेगा हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट
1 कप आटे से चीला की रेसिपी
सामग्री
- गेहूं का आटा- 1 कप
- प्याज- 1 कटा हुआ
- टमाटर- 1
- दही- आधा कप
- हरी मिर्च- 3
- हरा धनिया- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- तेल- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में आटा निकालें और दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और स्मूथ बैटर बना लें. इस दौरान आपको टमाटर अच्छी तरह से धोकर काटना होगा.
- फिर प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और बाकी बचा हुआ सामान डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. नमक और बाकी मसाले भी डालकर मिलाएं.
- अब गैस पर तवा रखकर घी या तेल डालें. गर्म करने के बाद बैटर को चम्मच की मदद से तवे पर फैलाएं और दोनों तरफ से पकाएं.
- दोनों तरफ से सुनहरा होने तक क्रिस्पी होने तक पकाएं और एक प्लेट में निकाल लें. अब गरमा-गरम चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Ashtami Wishes 2026: महा अष्टमी की 20+ शुभकामनाएं, सभी को इन भक्तिमय संदेशों से कहिए जय माता दी
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
2 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
7 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines