हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईद पर दिखना है स्टाइलिश? ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक ये आउटफिट्स करें ट्राई

Eid Special Outfits Ideas: ईद पर स्टाइलिश दिखने के लिए सही आउटफिट और कॉन्फिडेंस होना चाहिए. चाहे आप ट्रेडिशनल लुक पसंद करें या मॉडर्न, जरूरी है कि आप अपने कपड़ों में कंफर्टेबल महसूस करें. 

विज्ञापन
ईद पर ये आउटफिट्स करें ट्राई. Image Credit- AI

Eid Outfits ideas for Women: ईद का त्योहार पूरे महीने रोजे रखने के बाद आता है. यह त्योहार अल्लाह का दिया हुआ गिफ्ट है जो अपने साथ ढेर सारी खुशियां, प्यार और नए कपड़े बनाने की उम्मीद लेकर आता है. वैसे तो ईद बच्चों की होती है लेकिन महिलाएं भी कुछ कम नहीं है. इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि वह सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे. अगर आप भी इस ईद अपने लुक को खास बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक कुछ बेहतरीन आउटफिट आइडियाज, जिन्हें पहनकर आप हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं. आप इन लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं, लेकिन अपने बजट का ध्यान रखिएगा. 

इसे भी पढ़ें- Air Fryer चलाना नहीं आता? पहली बार इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये आसान और सही तरीका

क्लासिक अनारकली सूट

इस बार ईद पर क्लासिक अनारकली सूट बनाएं. इसमें आपको ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक मिलेगा. आजकल तो मार्केट में बहुत सारे अनारकली सूट के डिजाइन आ रहे हैं. आप फ्लोई डिजाइन और खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. 

विज्ञापन

शरारा-गरारा सेट

यह एक तरह का शाही पहनावा है. आप ईद के खास मौके पर शरारा या गरारा सूट ट्राई कर सकते हैं. इनका फैशन कभी भी आउट नहीं होता है. हालांकि, शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा बहुत स्टाइलिश लगेगा. 

चिकनकारी कुर्ता सेट

अगर आप सिंपल लेकिन क्लासी लुक चाहती हैं, तो चिकनकारी कुर्ता बेस्ट ऑप्शन है. लखनऊ की चिकनकारी हमेशा एवरग्रीन रहती है, जिसके साथ प्लाजो या स्ट्रेट पैंट वियर की जाती है. 

विज्ञापन

साड़ी में ट्रेडिशनल एलिगेंस

ईद पर साड़ी बहुत कम लोग पहनते हैं. अगर आप कुछ नया लुक चाहते हैं तो यह एकदम परफेक्ट है. ईद पर साड़ी पहनना एक अलग ही चार्म देता है. हालांकि, आपको सिल्क या जॉर्जेट साड़ी का चुनाव करना चाहिए.

इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स चुनें. क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट या प्लाजो विररी जैकेट स्टाइल कुर्ती भी आजकल काफी पॉपुलर है. यह लुक आपको मॉडर्न और यूनिक बनाएगा

विज्ञापन

पैंट सूट या को-ऑर्ड सेट

यंग और मॉडर्न लुक के लिए पैंट सूट या को-ऑर्ड सेट एकदम परफेक्ट हैं. आजकल फ्लोरल या पेस्टल को-ऑर्ड सेट बहुत ट्रेंड में हैं. अगर आपका कम्फर्ट के साथ स्टाइल भी मिलेगा. 

कुर्ता विद जींस 

गर्मियों में अगर आप सिंपल लुक चाहते हैं तो कुर्ता और जींस का कॉम्बिनेशन ट्राई करें. लॉन्ग कुर्ता के साथ स्किनी जींस पहनना बेस्ट रहेगा. यह लुक कम्फर्टेबल और ट्रेंडी दोनों है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- ईरानी डिश लुकमत-अल-कादी की नकल से बना है भारत का ये मशहूर व्यंजन, जानें दिलचस्प इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola