Fusion Recipes For Eid: इस महीने में त्योहार की धूम है और लोग रमजान, गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों का लुत्फ भी उठा सकते हैं. ईद वैसे ही मिलने और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का त्योहार होता है. आमतौर पर ईद के दिन सेवइयां या शीर खुरमा जरूर बनता है, लेकिन इस बार आप कुछ नया और खास ट्राई कर सकते हैं. अगर आप अपने मेहमानों को सरप्राइज देना चाहते हैं तो पारंपरिक मिठाइयों में फ्यूजन का तड़का लगाकर शानदार व्यंजन तैयार करें. खास बात यह है कि इन रेसिपीज में आप अपने पसंदीदा बिस्किट का भी मजेदार इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसे फ्यूजन व्यंजन, जो आपके ईद के दस्तरखान को और भी खास बना देंगे.
इसे भी पढ़ें- बिना दवा घटाना चाहते हैं मोटापा? अपनाएं यौगिक लाइफस्टाइल; शरीर की जिद्दी चर्बी होगी गायब और बॉडी बनेगी फिट
बोरबॉन लड्डू बाइट्स
अगर आप जल्दी बनने वाली मिठाई ढूंढ रहे हैं तो यह परफेक्ट ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए एक पैन में कंडेंस्ड मिल्क, कोको पाउडर और मक्खन डालकर धीमी आंच पर पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा ना हो जाए. इसमें क्रश किए हुए बिस्किट, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं और लड्डू बनाने के बाद सर्व करें.
बोरबॉन चोको-बेसन मोदक
पारंपरिक मोदक को चॉकलेटी ट्विस्ट देना चाहते हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें. आप इसे व्रत के मौके पर भी बना सकते हैं. इसके लिए एक कड़ाही में बेसन को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसमें घी डालकर थोड़ी देर और पकाएं. अब इसमें क्रश किए हुए बिस्किट, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, इलायची और केसर मिलाएं. धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिश्रण को गाढ़ा करें.
बोरबॉन मालपुआ डिलाइट
यह डिश पारंपरिक मालपुआ को एक नया फ्लेवर देती है. घर पर इसे बनाने के लिए पहले चाशनी तैयार करें. फिर चीनी, पानी, केसर और इलायची को उबालकर हल्की गाढ़ी चाशनी बना लें. अब बैटर के लिए मैदा, सूजी, क्रश किए हुए बिस्किट, चीनी, इलायची पाउडर, सौंफ और बेकिंग पाउडर मिलाएं. इसमें गुनगुना दूध डालकर स्मूथ बैटर तैयार करें और 20 मिनट के लिए रख दें.
बिस्किट शाही टुकड़ा
शाही टुकड़ा का यह आसान वर्जन आपकी मिठाई को रिच और खास बना देगा. इसे बनाने के लिए घी में हल्का फ्राई किए हुए बिस्कुट को एक प्लेट में रखें. ऊपर से रबड़ी डालें और केसर, पिस्ता व बादाम से सजाएं. यह मिठाई तुरंत तैयार हो जाती है और स्वाद में लाजवाब लगती है.
चॉकलेट बिस्किट फिरनी
फिरनी को एक नया चॉकलेटी ट्विस्ट दें और मेहमानों को सर्व करें. इसके लिए गैस पर दूध को गाढ़ा होने तक उबालें और फिर उसमें चीनी, इलायची और क्रश किए हुए बिस्कुट मिलाएं. अच्छी तरह पकने के बाद इसे ठंडा करें और ऊपर से चॉकलेट डालकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- व्रत में सिर्फ पानी काफी नहीं! इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से बचने के लिए पिएं ये 5 मैजिक ड्रिंक्स
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
6 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
9 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
13 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
16 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines