рдмрдврд╝рддрд╛ рдореЛрдЯрд╛рдкрд╛ рдХреИрд╕реЗ рд╢рд░реАрд░ рдХреЛ рдмрдирд╛ рд░рд╣рд╛ рдмреАрдорд╛рд░рд┐рдпреЛрдВ рдХрд╛ рдШрд░ How Rising Obesity Is Turning the Body into a Home for Diseases
Weight Loss: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान की वजह से मोटापा एक महामारी की तरह फैल रहा है. ये मोटापा धीरे-धीरे शरीर में बढ़ता रहता है, जो शुरुआत में मामूली सा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता जाता है, ये अपना असर दिखाने लगता है. मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियों होने लगती हैं, जिसका नतीजा ये होता है कि व्यक्ति जो पहले अपनी सेहत को लेकर सीरियस नहीं था, वह दिल से जुड़ी बीमारी (Heart Disease), किडनी की बीमारी (Kidney Disease) जैसे कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है, जो अंदर ही अंदर उसकी लंबी उम्र को कम करने का काम करते हैं और पूरा जीवन दवाइयों के सहारे जीने में मजबूर कर देते हैं.
हालांकि, कई लोग इसे कम करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, जिससे फायदा कम होता है और साइड इफेक्ट का खतरा बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में रास्ता बचता है नेचुरल उपायों को, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के मोटापे जैसी स्थिति को कम करती है और शरीर को फिट रहने में मदद करते हैं. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि कैसे नेचुरल थेरैपीज और यौगिक लाइफस्टाइल आपको मोटापे से आजाद कर नई और बेहतर जिंदगी दे सकती है.
बढ़ता मोटापा कैसे शरीर को बना रहा बीमारियों का घर How Rising Obesity Is Turning the Body into a Home for Diseases
बढ़ता मोटापा (Obesity) सिर्फ शरीर की बनावट को ही नहीं बदलता, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. ज्यादा वजन होने से दिल की बीमारी, डायबिटीज (Diabetes), हाई ब्लड प्रेशर (High BP) और स्ट्रोक (Stroke) जैसी समस्याएं हो सकती हैं. शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे अंगों पर दबाव डालता है और उनकी कार्यक्षमता कम कर देता है. अगर समय रहते वजन कंट्रोल न किया जाए, तो यह जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, ऐसे में अगर आप नेचुरली इस स्थिति को ठीक कर लें, तो इससे साइड इफेक्ट का खतरा भी कम हो जाएगा और आप फिट भी रहेंगे.
---खबर नीचे जारी है---
क्या होता है यौगिक लाइफस्टाइल कैसे यह फिट रहने में करेगी आपकी मदद?
यौगिक लाइफस्टाइल एक ऐसी जीवनशैली है जिसमें योग, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति पर ध्यान दिया जाता है. इसमें रोजाना योगासन, प्राणायाम और ध्यान को शामिल किया जाता है, जिससे शरीर मजबूत और मन शांत रहता है. यौगिक लाइफस्टाइल में सात्विक और पौष्टिक भोजन, समय पर सोना-जागना और तनाव से दूरी बनाना भी जरूरी माना जाता है. यह लाइफस्टाइल मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है, वजन कंट्रोल करने में मदद करती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है. नियमित रूप से इसे अपनाने से व्यक्ति फिट, ऊर्जावान और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है.
---खबर नीचे जारी है---
केमिकल वाली तरह-तरह की दवाइयों से छुटकारा दिलाकर लोगों को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ बनाने के लिए पतंजलि Patanjali बड़ा योगदान दे रहा है, जिसे देश और विदेश के लोग फॉलो करते हैं. यहां योग, आयुर्वेद और नेचुरल थेरेपी के जरिए लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है. कई लोग इन तरीकों को अपनाकर अपनी पुरानी बीमारियों में भी सुधार महसूस कर रहे हैं और बेहतर जीवनशैली की ओर बढ़ रहे हैं.
किन योगासन से कम होगा आपका मोटापा
---खबर नीचे जारी है---
1.त्रिकोणासन (Trikonasana) – कमर और पेट की चर्बी के लिए
यह आसन पेट, कमर और जांघों की चर्बी कम करने में मदद करता है.
---खबर नीचे जारी है---
कैसे करें:
सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच दूरी रखें.
एक हाथ नीचे पैर की तरफ ले जाएं और दूसरा हाथ ऊपर रखें.
नजर ऊपर वाले हाथ पर रखें.
15-30 सेकंड रुकें और दूसरी तरफ दोहराएं.
फायदे:
---खबर नीचे जारी है---
पेट की चर्बी कम करता है.
कमर को लचीला बनाता है.
पाचन बेहतर करता है.
कोणासन (Konasana) – साइड फैट कम करने के लिए
यह आसन कमर के साइड की चर्बी कम करने में मदद करता है.
कैसे करें:
---खबर नीचे जारी है---
सीधे खड़े होकर हाथ ऊपर उठाएं.
धीरे-धीरे एक तरफ झुकें.
कुछ सेकंड रुकें और फिर सीधा हो जाएं.
दूसरी तरफ दोहराएं.
फायदे:
साइड फैट कम करता है.
रीढ़ की हड्डी मजबूत करता है.
शरीर का लचीलापन बढ़ाता है.
चक्कीासन (Chakki Asana) – पेट की चर्बी के लिए
यह आसन पेट की चर्बी कम करने और पाचन सुधारने के लिए बेहतर माना जाता है.
कैसे करें:
---खबर नीचे जारी है---
जमीन पर बैठकर पैर फैलाएं.
हाथों को सामने जोड़कर चक्की चलाने जैसा घुमाएं.
घड़ी की दिशा और विपरीत दिशा, दोनों तरह की हलचलें करें.
फायदे:
पेट की चर्बी कम करता है.
पाचन सुधारता है.
कमर मजबूत करता है.
पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana) – पेट और जांघों के लिए
यह आसन पेट की चर्बी कम करने और शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए अच्छा है.
---खबर नीचे जारी है---
कैसे करें:
पैरों को सीधा करके बैठें.
धीरे-धीरे आगे झुककर पैरों को पकड़ें.
सिर को घुटनों के पास लाने की कोशिश करें.
फायदे:
---खबर नीचे जारी है---
पेट की चर्बी कम करता है.
तनाव कम करता है.
पाचन मजबूत करता है.
भुजंगासन (Bhujangasana) -पेट की चर्बी और बैक के लिए
भुजंगासन को कोबरा पोज (Cobra pose) भी कहते हैं. यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है.
कैसे करें:
---खबर नीचे जारी है---
पेट के बल लेट जाएं.
हाथों के सहारे शरीर का ऊपरी हिस्सा उठाएं.
गर्दन ऊपर रखें.
फायदे:
पेट की चर्बी कम करता है.
पीठ मजबूत करता है.
तनाव कम करता है.
शलभासन (Shalabhasana) – लोअर बेली फैट के लिए
यह आसन पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम करने में मदद करता है.
---खबर नीचे जारी है---
कैसे करें:
पेट के बल लेट जाएं.
धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं.
कुछ सेकंड होल्ड करें.
फायदे:
---खबर नीचे जारी है---
पेट की निचली चर्बी कम कम करता है पीठ की मांसपेशियां मजबूत करती हैं.
पोश्चर सुधारता है.
नेचुरल थेरेपीज से कैसे मिलेगा मोटापे से छुटकारा
इन सबके अलावा, खानपान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है. योगगुरु बाबा रामदेव के अनुसार, जो लोग अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं, उन्हें चाहिए कि वह गेहूं और चावल का सेवन बंद ही कर दें. इसके बेहतर है कि आप सलाद, सूप फल, पतली दाल का सेवन करें. इसके साथ ही अपना खाने पर कंट्रोल करें और बाहर का खाना भी बंद कर दे और योग करते रहें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.