ईद पर लोग अपने घरों में तरह-तरह की चीजें बनाना पसंद करते हैं, जो खाने में काफी लजीज होता। कई लोग ईद के मौके पर खास दावत का इंतजाम भी करते हैं और खाने के साथ कुछ ड्रिंक्स को भी अपने दावत में शामिल करते हैं। वहीं, इस साल ईद से पहले ही गर्मियां शुरू हो गई है। ऐसे में शरीर को ठंडा रहने के लिए आप अपने घर पर ईद के दौरान कुछ हेल्दी शरबत को बना सकते हैं। गर्मियों में शरबत पीने से शरीर ठंडा, हाइड्रेटेड और तरोताजा रहता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन शरबत को ईद पर बना सकते हैं…
तरबूज का शरबत
तरबूज गर्मियों के मौसम के पसंदीदा फलों में से एक है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कई सारे फायदे होते हैं। तरबूज का शरबत गर्मी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे बनाने के लिे तरबूज के बीज निकालकर उसमें सौंफ, चीनी, नींबू का रस और एक चुटकी नमक मिलाकर शरबत तैयार किया जा सकता है। मीठे स्वाद के लिए आप चीनी की जगह शहद भी मिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने 6 दिनों में किया 4 किलो वजन कम, जानें डाइट प्लान
आम पन्ना
आम पन्ना कच्चे हरे आमों से बनाया जाता है, जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें थोड़ा खट्टा और मीठा स्वाद होता है और इसे इलायची, जीरा और काला नमक डालकर स्वादिष्ट बनाया जाता है। हालांकि कुछ रूपों में आम पन्ना को चीनी या गुड़ डालकर मीठा बनाया जा सकता है। यह एक टेस्टी ड्रिंक है, जो विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर होता है और आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने और गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है।
पुदीने का शरबत
पुदीने का शरबत या एक पारंपरिक और टेस्टी सिरप है। जिसे पुदीने की पत्तियों, मसालों और शुगर या मिश्री के साथ तैयार किया जाता है। आप मिश्री की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें सौंफ, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस जैसी चीजों को मिलाया जाता है। ये शरीर के तापमान को कम करके पाचन और कब्ज में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
8 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
10 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
10 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
12 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
14 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
16 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
18 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines