Eid 2025: ईद आने में बस कुछ ही दिन हैं। अगर आप अपनी सुंदरता को निखारना चाहते हैं, तो आप मखाना का इस्तेमाल कर सकते हैं और आसानी से घर बैठे झुर्रियों को दूर कर सकते हैं, साथ ही स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकते हैं। ऐसे तो मार्केट में कई तरह की एंटी-एजिंग क्रीम और सीरम आसानी से मिल जाते हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स से आपकी स्किन को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में नेचुरल स्किन केयर हमारे लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं। मखाने में मौजूद मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और जिंक केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। साथ ही अगर आप इसका नियमित इस्तेमाल करें तो आपके चेहरे पर चाँद सा ग्लो आ सकता है और आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद कर सकता है। तो आइए आपको बताते हैं मखाने से बने ये 5 फेस पैक जिन्हें आप ईद से पहले घर में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और एक्ने और झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं।
मखाना और शहद फेस पैक
Image Source: Freepik
फेस पर ग्लो और स्किन को यंग बनाए रखने के लिए आप दूध में भीगे मखानों का दो चम्मच पेस्ट लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल भी मिला लें। इन सबको अच्छी तरह से आपस में मिक्स कर लें। फिर इस पेस्ट को फेस और गर्दन पर अप्लाई करें। जब यह पैक हल्का सूखने लगे तो सादे पानी से चेहरा साफ कर लें। इसे सप्ताह में एक बार लगाया जा सकता है।
मखाना और दूध फेस पैक
स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए दो चम्मच मखाना पाउडर लें। अब इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं और अच्छे से इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। फिर ठंडे पानी से फेस को धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।
मखाना और एलोवेरा फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए पहले आप 15-20 मखानों का सूखा पाउडर बना लें। फिर इसमें 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर दें। कोशिश करें ताजा एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें। अब इस मिश्रण को अपने फेस पर 10-15 मिनट तक लगाए रखें। उसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
मखाना और फ्लेक्स सीड पैक
Image Source: Freepik
आप एक चम्मच मखाना पाउडर लें। फिर उसमें एक चम्मच फ्लेक्स सीड जेल को अच्छे से मिला लें, साथ ही इसमें 2-3 बूंद रोज़मेरी ऑयल डालें और इसको मिक्स करके अपने फेस पर अच्छे से अप्लाई करें। 10 मिनट बाद अपने फेस को नॉर्मल पानी से धो लें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
मखाना और बादाम फेस पैक
एक कप मखाने पाउडर में 2 चम्मच बादाम तेल मिलाएं, फिर इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें और 10 मिनट के लिए अपने फेस पर लगा कर छोड़ दें। इसके सूखने के बाद अपने फेस को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।
ये भी पढ़ें-स्किन को हेल्दी बनाने के लिए खाएं ये 3 चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने दिए सुझाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
1 hr agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
2 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
3 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
5 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
6 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
9 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
10 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines