---विज्ञापन---

शरारा या गरारा, ईद के लिए कौन सा ज्यादा स्टाइलिश? जानें दोनों में अंतर

सभी के घरों में ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, खासकर महिलाएं अपने कपड़ों का चुनाव शुरू कर चुकी हैं। ईद के लिए पारंपरिक भारतीय लुक हमेशा महिलाएं का पसंदीदा ऑप्शन रहा है। इन्हीं में शरारा और गरारा भी शामिल हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आता है।

---विज्ञापन---

ईद में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और अभी से ही लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर तरफ उत्साह, खुशी और जोश माहौल बना हुआ है। सभी उम्र की महिलाएं अपने कपड़ों और एक्सेसरीज को चुनने में बिजी हैं। ईद के लिए पारंपरिक भारतीय लुक हमेशा महिलाओं का पसंदीदा ऑप्शन रहा है, जिसमें से दो सदाबहार और सबसे अलग हैं, वे हैं शरारा और गरारा। इसे खासकर के मुसलमान महिलाएं पहनती हैं। ये दोनों ही ड्रेस देखने में एक जैसी लगती हैं, लेकिन दोनों में काफी अंतर है। इसे लेकर लोगों के मन में सवाल उठता है कि कौन सा पहनना उनके लिए सही रहेगा?

शरारा

शरारा आपको एक सॉफ्ट और स्टाइलिश लुक देता है। साथ ही ये ड्रेस आपको फ्री फील कराता है। इसे आमतौर पर एक छोटी कुर्ती या लंबी कमीज को शरारा के साथ पहना जाता है। शरारा  यंग और ग्लैमरस लुक देता है, जो इसे ईद के लिए एक अच्छा ऑप्शन बना सकता है।

---विज्ञापन---

Eid 2025

ये भी पढ़ें- गोंद या गोंद कतीरा हेल्थ के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर?

---विज्ञापन---

गरारा

गरारा लखनऊ का एक क्लासिक पारंपरिक पहनावा है, जिसे आमतौर पर किसी खास अवसर जैसे कि त्योहार या शादी पर पहना जाता है। इसमें घुटनों तक लंबा छोटा कुर्ता होता है जिसे चौड़े पैरों वाली फ्लेयर्ड पैंट के साथ सेट बनाया जाता है। ये कमर पर फिट होती है और घुटनों से नीचे आकर फैल जाती है। इसे खासकर के गोटा वर्क या कढ़ाई से सजाया जाता है। साथ ही इस ड्रेस को दुपट्टे के साथ पूरा किया जाता है।

Eid 2025

---विज्ञापन---

शरारा और गरारा में अंतर

शरारा और गरारा के बीच एक खास अंतर उनके पैंट या सलवार को लेकर होता है। गरारा में एक स्ट्रक्चर डिजाइन होता है जिसमें घुटने से शुरू होने वाला एक फ्लेयर पेंट होता है, जो एक खास लुक देता है। दूसरी ओर, शरारा में कमर से एक फ्लेयर पेंट होता है, जो ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आते हुए लोगों को प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें- इन 3 फूड में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 25, 2025 04:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola