ईद का त्योहार हर मुसलमान के लिए खास होता है, जिसे रमजान के अंत और एक खुशी के उत्सव की शुरुआत का संकेत माना जाता है। इस खास त्योहार को ईद उल फितर के नाम से भी जाना जाता है, जिसके लिए अब कुछ ही दिन बाकी है और इसके लिए कई लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। इस त्योहार पर हर किसी के घर में दावत रखी जाती है। मिठाइयों से लेकर कई तरह के पकवान घर पर बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर कुछ खास और टेस्टी मिठाई बनाना चाहते हैं तो यहां दिए गए ऑप्शन देख सकते हैं…
बकलावा
बकलावा एक फेमस मध्य पूर्वी मिठाई है जिसमें कटे हुए मेवे से भरी परतदार फिलो पेस्ट्री होती है और इसे शहद या सिरप से मीठा किया जाता है। इसकी कुरकुरी मक्खन जैसी परतें और अनोखी मिठास इसे खास और स्पेशल बनाती है। नट्स का मिश्रण इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है। इसे आप ईद पर अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गोंद या गोंद कतीरा हेल्थ के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर?
भरवां खजूर
ईद पर खाने के लिए भरवां खजूर एक और बेहतरीन डिश है। गुठली निकाले हुए खजूर में मेवे और नारियल का मिश्रण भरा जाता है, फिर उसे एक सॉफ्ट पेस्ट्री में लपेटा जाता है या चॉकलेट से कोट किया जाता है। ये मीठे और नमकीन डिश स्वाद का एक बेहतरीन मिश्रण हैं, जो ईद के जश्न के लिए एकदम सही है।
शाही किमामी सेवइयां
शाही किमामी सेवइयां ईद की एक पारंपरिक मिठाई है। इसे सेवइयां दूध, चीनी और घी में पकाई जाती हैं। इसके बाद इसमें इलायची और केसर डालकर इसके टेस्ट को बढ़ाया जाता है। कुरकुरेपन और बनावट के लिए इसमें सूखे मेवे मिलाए जाते हैं। यह मलाईदार, मीठी और सुगंधित मिठाई ईद समारोहों में खास होती है। इसे आपने घर पर इस ईद पर जरूर ट्राई करें।
ये भी पढ़ें- इन 3 फूड में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
13 mins agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
24 mins agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 hr agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
2 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
17 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
20 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines