Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है, इसलिए यह जरूरी है कि ब्रेकफास्ट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हो. अक्सर लोग जल्दी में वही पुराना नाश्ता बना लेते हैं, जिससे बोरियत होने लगती है और मन भी कई बार चिड़चिड़ा हो जाता है. अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं और अंडा नहीं खाते, तो बिना अंडे का ऑमलेट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह देखने में बिल्कुल ऑमलेट जैसा लगता है, लेकिन इसमें बेसन और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल होता है. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि अगर आप किचन में नए हैं और कुछ आसाना स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. आइए जानते हैं इस डिश की आसान रेसिपी.
यह भी पढ़ें: Relationship Tips: शादी करने से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, जवाब जानकर ही करें जिंदगी का फैसला
एगलेस ऑमलेट के लिए जरूरी चीजें
- इस हेल्दी ब्रेकफास्ट को बनाने के लिए आपको चाहिए;
- 1 कप बेसन (या चाहें तो सूजी भी ले सकते हैं).
- 1 बारीक कटा प्याज.
- 1 बारीक कटा टमाटर.
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी.
- थोड़ा सा हरा धनिया.
- स्वादानुसार नमक.
- आधा छोटा चम्मच हल्दी.
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
- चुटकी भर जीरा.
- जरूरत के अनुसार पानी.
- 1 छोटा चम्मच तेल या बटर.
बिना अंडे का ऑमलेट बनाने की स्टेप बाय स्टेप तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर चिकना घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न बहुत पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
- अगर आप सूजी का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे पानी या थोड़ा दही मिलाकर कुछ मिनट के लिए रख दें, ताकि वह फूल जाए और ऑमलेट ज्यादा सॉफ्ट बने.
- अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब्जियां बराबर फैली रहें.
- चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च या थोड़ा सा चीज डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं.
- गैस पर नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर हल्का तेल या बटर लगाएं.
- एक करछी घोल तवे पर डालें और गोल आकार में हल्का फैला दें.
- मध्यम आंच पर 2-3 मिनट पकाएं. जब नीचे से सुनहरा होने हो जाए, तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें.
- जब दोनों तरफ से हल्का क्रिस्प और गोल्डन रंग आ जाए, तो प्लेट में निकाल लें.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका टेस्टी बिना अंडे का ऑमलेट, जिसे आप चटनी आदि के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Holi Dinner Recipe: होली खेलने के बाद कुछ हल्का खाने का है मन? ट्राई करें वेजिटेबल दलिया
संबंधित खबरें
ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
15 mins agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
4 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
17 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
20 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
20 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
21 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
22 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines