Eggless Chocolate Cake: सबसे आसान चॉकलेट केक बनाने का ये तरीका है सबसे बेस्ट! जानिए रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Eggless Chocolate Cake Recipe: “केक” हर किसी की पसंद है। फर्क बस इतना है कि किसी को ये ज्यादा पसंद है तो किसी को कम। बच्चों की बात करें तो उन्हें केक काफी पसंद होता है। चॉकलेट केक ज्यादातर लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। इसके लिए वो किसी खास दिन का इंतजार करना भी पसंद नहीं करते हैं।
चॉकलेट क्रेविंग (Chocolate Craving) को दूर करने के लिए चॉकलेट केक (Chocolate Cake) बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। क्या आप भी चॉकलेट केक खाना पसंद करते हैं? लेकिन बिना अंडे और जल्दी बन जाने वाली विधि जानना चाहते हैं? तो आइए आपको छह मिनट में तैयार होने वाला बिना अंडे का चॉकलेट केक बनाना सिखाते हैं।
Walking Benefits: रात में खाना खाने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वरना घरे सकती है गंभीर बीमारी, जानें
घर में आसान तरीके को अपनाकर आप मिनटों में केक तैयार कर सकते हैं। बिना अंडे और कम मेहनत के साथ अगर आप केक बनाना चाहते हैं तो इसके लिए एक कटोरी में गर्म पानी लें। इसके बाद इसमें कोको पाउडर और कॉफी पाउडर मिक्स करें। इसे चम्मच या मिक्सर की मदद से तब तक फेंटते रहें जब तक ये एक चिकना पेस्ट ना दिखे।
अब इसमें चीनी और दही के साथ वेजिटेबल तेल भी मिला दें। आप चाहें तो बटर या फिर घी भी बैटर में मिला सकते हैं। एक बार फिर से बैटर को अच्छी तरह से फेंटें। इसके बाद बैटर में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और मैदा छान कर डाल दें। एक बार फिर से बैटर को फेंटें और फिर करीब छह मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लें। इसके बाद आप केक को माइक्रोवेव से बाहर निकालकर ऊपर से चॉकलेट लगा सकते हैं। आप चाहें तो केक को अपनी इच्छा के मुताबिक भी सजा सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: