सर्दियों के मौसम करीब आते ही, न सिर्फ ठंड बढ़ने लगती है, बल्कि बाल भी कमजोर होने लगते हैं. अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि सर्दियों में उनके बाल सामान्य से ज्यादा झड़ने लगते हैं, हालात इतनी बुरी हो जाती है कि सिर पर हल्का सा हाथ फेरते ही मुठ्ठी भर बाल हाथ में आ जाते हैं. इस स्थिति के कारण दिल में डर बैठ जाता है कि कहीं हम भी तो गंजे नहीं होने वाले? यह डर कई बार तनाव का कारण बन जाता है और लोग दवाओं और तरह-तरह के केमिकल से बने हेयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन घर में मौजूद अंडे और कुछ चीजों की मदद से तैयार हेयर मास्क आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सर्दी आते ही सिर में क्यों बढ़ जाती है रूसी? जानिए Dandruff के कारण और इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके
हेयर मास्क बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत
- 1-अंडे का पीला भाग
- 1-2 चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच शहद
मास्क बनाने का तरीका
- घर पर इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले अंडा फोड़कर पीले भाग को अलग कर एक बाउल में डाल दें.
- पीला भाग अलग करने के बाद उसे अच्छे से फेंट लें, जबतक वह स्मूद न हो जाए.
- अब इस फेंटे हुए पीले भाग में शहद और नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
- आप चाहें तो मास्क की कंसिस्टेंसी अच्छी करने के लिए आप ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
- इस तरह आपका हेयर मास्क तैयार हो जाएगा, जिसे लगाने से आपके बाल को कई तरह के फायदे मिलेंगे.
अंडे का मास्क बालों पर ऐसे लगाएं
- सबसे पहले बालों में कंघी करके अच्छे से सुलझा लें और फिर मास्क को मिड-लेंथ से एंड्स तक लगाएं.
- अगर आपका स्कैल्प ज्यादा ऑयली है तो ध्यान रहे कि आप ये मास्क बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं.
- मास्क लगाने के बाद बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें और 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें.
- समय पूरा बीत जाए, तो मास्क लगाने के बाद इसे माइल्ड शैम्पू से अच्छे से धो लें.
- बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 1 से 2 बार इस नुस्खों को इस्तेमाल करें.
होममेड हेयर मास्क का फायदा
इस हेयर मास्क को लगाने से प्रोटीन और कुछ विटामिन बालों को सॉफ्टनेस देने और हेयर ग्रोथ में मदद करेगा. इसकी के साथ ही, नारियल तेल होने के कारण ये आपके बालों को नमी देने और सॉफ्ट करने में मददगार साबित होगा. इतना ही नहीं, इसमें मौजूद शहद बालों की खोई हुई नमी को वापस लाने का काम करता है, जिससे आपके रूखे और बेजान बाल फिर से चमकदार हो जाएंगे. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके बाल जड़ों से बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं और इसके साथ आपके स्कैल्प पर खुजली, रेडनेस, पपड़ी आदि समस्या हो रही है, तो बिना किसी देरी के डॉक्टर से जांच कराएं.
यह भी पढ़ें: सिर में जुएं और लीख ने कर दिया परेशान? इन घरेलू नुस्खों से घर पर ऐसे पाएं छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
38 mins agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
1 hr agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
2 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
4 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
6 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
8 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
10 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines