बाल झड़ने और टूटने से हैं परेशान? अंडे में मिलाएं ये चीजें, घर पर बनाएं हेयर मास्क

EGG Mask For Hair: क्या आपके भी बाल सर्दियां शुरू होने से पहले झड़ने लगते हैं? आइए जानते हैं अंडे से तैयार एक खास हेयर मास्क के बारे में, जो आपके बालों की ग्रोथ को बेहत करने और मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है.

HAIR MASK

घर पर कैसे अंडे से बनाएं हेयर मास्क? (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

सर्दियों के मौसम करीब आते ही, न सिर्फ ठंड बढ़ने लगती है, बल्कि बाल भी कमजोर होने लगते हैं. अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि सर्दियों में उनके बाल सामान्य से ज्यादा झड़ने लगते हैं, हालात इतनी बुरी हो जाती है कि सिर पर हल्का सा हाथ फेरते ही मुठ्ठी भर बाल हाथ में आ जाते हैं. इस स्थिति के कारण दिल में डर बैठ जाता है कि कहीं हम भी तो गंजे नहीं होने वाले? यह डर कई बार तनाव का कारण बन जाता है और लोग दवाओं और तरह-तरह के केमिकल से बने हेयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन घर में मौजूद अंडे और कुछ चीजों की मदद से तैयार हेयर मास्क आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सर्दी आते ही सिर में क्यों बढ़ जाती है रूसी? जानिए Dandruff के कारण और इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके

विज्ञापन

हेयर मास्क बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत

  • 1-अंडे का पीला भाग
  • 1-2 चम्मच नारियल तेल
  • 1 चम्मच शहद

मास्क बनाने का तरीका

  • घर पर इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले अंडा फोड़कर पीले भाग को अलग कर एक बाउल में डाल दें.
  • पीला भाग अलग करने के बाद उसे अच्छे से फेंट लें, जबतक वह स्मूद न हो जाए.
  • अब इस फेंटे हुए पीले भाग में शहद और नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
  • आप चाहें तो मास्क की कंसिस्टेंसी अच्छी करने के लिए आप ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
  • इस तरह आपका हेयर मास्क तैयार हो जाएगा, जिसे लगाने से आपके बाल को कई तरह के फायदे मिलेंगे.

अंडे का मास्क बालों पर ऐसे लगाएं

  • सबसे पहले बालों में कंघी करके अच्छे से सुलझा लें और फिर मास्क को मिड-लेंथ से एंड्स तक लगाएं.
  • अगर आपका स्कैल्प ज्यादा ऑयली है तो ध्यान रहे कि आप ये मास्क बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं.
  • मास्क लगाने के बाद बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें और 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें.
  • समय पूरा बीत जाए, तो मास्क लगाने के बाद इसे माइल्ड शैम्पू से अच्छे से धो लें.
  • बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 1 से 2 बार इस नुस्खों को इस्तेमाल करें.

होममेड हेयर मास्क का फायदा

इस हेयर मास्क को लगाने से प्रोटीन और कुछ विटामिन बालों को सॉफ्टनेस देने और हेयर ग्रोथ में मदद करेगा. इसकी के साथ ही, नारियल तेल होने के कारण ये आपके बालों को नमी देने और सॉफ्ट करने में मददगार साबित होगा. इतना ही नहीं, इसमें मौजूद शहद बालों की खोई हुई नमी को वापस लाने का काम करता है, जिससे आपके रूखे और बेजान बाल फिर से चमकदार हो जाएंगे. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके बाल जड़ों से बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं और इसके साथ आपके स्कैल्प पर खुजली, रेडनेस, पपड़ी आदि समस्या हो रही है, तो बिना किसी देरी के डॉक्टर से जांच कराएं.

यह भी पढ़ें: सिर में जुएं और लीख ने कर दिया परेशान? इन घरेलू नुस्खों से घर पर ऐसे पाएं छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ