हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Egg Chapati Recipe: ब्रेकफास्ट में अंडा ब्रेड नहीं, खाएं एग चपाती, रेसिपी है बेहद आसान!

विज्ञापन

Egg Chapati Recipe: अगर आप एगिटेरियन हैं या फिर आपको अंडा खाना बेहद पसंद है तो आप एक स्पेशल ब्रेकफास्ट रेसिपी ट्राय कर सकते हैं। इसका नाम एग चपाती यानी अंडे की रोटी, जिसे बनाना बेहद ही आसान है और ये स्वाद में काफी स्वादिष्ट भी होती है। एग चपाती को बनाने के लिए थोड़ी सब्जियां, आटा और अंडा चाहिए होता है। आइए आपको एग चपाती रेसिपी के बारे में बताते हैं जिसे सर्दियों में खाना लोग काफी पंसद भी करते हैं।

और पढ़िए –Kashmiri Noon Chai Recipe: घर में कश्मीर की मश्हूर चाय मिनटों में हो सकती है तैयार, जानें नून टी रेसिपी

Egg Chapati Recipe Ingredients in Hindi

  • दो अंडे
  • एक कप गेंहू का आटा
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • हरी मिर्च
  • प्याज
  • शिमला मिर्च
  • गाजर
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार तेल

Egg Chapati Recipe in Hindi

अंडे की रोटी बनाने के लिए पहले सभी सब्जियों को बारिक काट लें। आप गाजर, प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च को बारीक काट कर अलग रख दें। इसके बाद एक कटोरी में दोनों अंडों को फोड़कर डाल दें। अब इसमें बारीक कटी हईं सब्जियां डाल दें। इसके बाद अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें आपको मसाले डालने हैं- लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर दें।

विज्ञापन

अब एक परात या जिसमें आप आटा गूंदते हैं वो बर्तन लें। इसमें 1 कप आटा डालकर पानी की मदद से आंटे को गूंद लें। 10 मिनट के लिए गंदे हुए आटे को ढक्कर रख दें। अब एक छोटी लोई लेकर उसकी रोटी बेल लें।

गैस पर एक पैन या तवा रखें। इसमें हल्का सा तेल डाल दें। पहले रोटी को दोनों तरफ से पका लें। इसके बाद रोटी के एक तरफ अंडे का घोल डालें। हल्का सा तेल ऊपर डालें। दोनों तरफ से पलटकर पका लें। इस तरह से एग चपाती यानी अंडे की रोटी बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे सॉस या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –Recipe से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola