Egg Benefits: सर्दियों में अंडा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। ये प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए कई लोग इसे अपनी प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इससे केवल शरीर गर्म ही नहीं रहता, बल्कि ये सर्दी जुकाम से छुटकारा भी दिलाता है। इसके साथ ये विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करते हैं। अगर आप हर रोज अपनी डाइट में अंडे को शामिल करते हैं तो ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे आप कई अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अंडे को आप अपनी डाइट में किन किन तरीकों से शामिल कर सकते हैं?
ऑमलेट
ऑमलेट एक टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है, जिसे आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए इसमें टमाटर धनिया पत्ती और प्याज डालकर तैयार किया जाता है। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो सर्दियों में आपके शरीर की एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही आपकी बॉडी गर्म रहती है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
अंडा बिरयानी
बिरयानी लगभग सभी को पसंद होती है। वैसे तो कई तरह की बिरयानी बनाई और खाई जाती हैं। जिसमें से एक अंडा बिरयानी भी है, जिसे सर्दियों में खाने से आपका शरीर गर्म रहता है और आप एनर्जी से भरपूर रहते हैं। इस बिरयानी को बासमती चावल और मसालों में पकाई जाती है आप इसके साथ चटनी या रायता भी खा सकते हैं।
अंडा करी
एग करी सर्दियों में लगभग सभी के घरों में बनती है और इसे बड़े चाव से लोग खाते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबाल लें इसके बाद टमाटर की प्यूरी तैयार करें। फिर एक पैन में तेल, प्याज, टमाटर की प्यूरी और मसाले डालें। इसके बाद इसे अच्छे से पका लें। ये सर्दियों में आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता और साथ ही एनर्जी से भरपूर फील करते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
2 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
2 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
3 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
5 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
7 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
18 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines