Egg Benefits: सर्दियों में इन 3 तरीकों से करें अंडे को अपनी डाइट में शामिल, इम्यूनिटी बूस्ट होने से लेकर प्रोटीन की कमी होगी दूर

Egg Benefits: सर्दियों में अगर आप अंडे का सेवन करते हैं तो ये आपको एनर्जी से भरपूर और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ये प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है।

Egg smuggling

Egg Benefits: सर्दियों में अंडा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। ये प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए कई लोग इसे अपनी प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इससे केवल शरीर गर्म ही नहीं रहता,  बल्कि ये सर्दी जुकाम से छुटकारा भी दिलाता है। इसके साथ ये विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करते हैं। अगर आप हर रोज अपनी डाइट में अंडे को शामिल करते हैं तो ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे आप कई अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अंडे को आप अपनी डाइट में किन किन तरीकों से शामिल कर सकते हैं?

ऑमलेट

ऑमलेट एक टेस्टी और हेल्‍दी ब्रेकफास्ट है, जिसे आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए इसमें टमाटर धनिया पत्ती और प्याज डालकर तैयार किया जाता है। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो सर्दियों में आपके शरीर की एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही आपकी बॉडी गर्म रहती है।

अंडा बिरयानी

बिरयानी लगभग सभी को पसंद होती है। वैसे तो कई तरह की बिरयानी बनाई और खाई जाती हैं। जिसमें से एक अंडा बिरयानी भी है, जिसे सर्दियों में खाने से आपका शरीर गर्म रहता है और आप एनर्जी से भरपूर रहते हैं। इस बिरयानी को बासमती  चावल और मसालों में पकाई जाती है आप इसके साथ चटनी या रायता भी खा सकते हैं।

अंडा करी

एग करी सर्दियों में लगभग सभी के घरों में बनती है और इसे बड़े चाव से लोग खाते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबाल लें इसके बाद टमाटर की प्यूरी तैयार करें। फिर एक पैन में तेल, प्याज, टमाटर की प्यूरी और मसाले डालें। इसके बाद इसे अच्छे से पका लें। ये सर्दियों में आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता और साथ ही एनर्जी से भरपूर फील करते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ