Smoking Effects On Brain: आज की तेज रफ्तार और स्ट्रेस भरी लाइफस्टाइल में सिगरेट, तंबाकू और गांजा जैसे पदार्थ युवाओं के बीच तेजी से सामान्य होते जा रहे हैं. कई लोग इन्हें सिर्फ तनाव कम करने, दोस्तों के साथ एन्जॉय करने या ‘ट्रेंड’ के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, बिना यह समझे कि इसका असर शरीर के अंदर धीरे-धीरे गहराई तक पहुंच रहा है. शुरुआत में ये चीजें हल्की और सामान्य लगती हैं, लेकिन समय के साथ ये आदत दिमाग की कार्यक्षमता, सोचने की क्षमता और मानसिक संतुलन पर सीधा असर डाल सकती हैं. ये चीजें न सिर्फ कैंसर का खतरा बढ़ाती है, बल्कि लोगों की जिंदगियों का भी बर्बाद कर देती है. हाल ही में गांजा और सिगरेट को लेकर एक बड़ी रिसर्च सामने आई, जिसमें दिमाग पर होने वाले इसके हैरान कर देने वाले असर को बताया गया.
यह भी पढ़ें:इस भारतीय नसल की गाय के 1 लीटर यूरीन में मिलता है 3-10mg सोना! जानिए वैज्ञानिकों की
दिमाग पर कैसे पड़ता है इनका असर?
हाल ही में Addiction Journal में प्रकाशित रिसर्च में यह सामने आया है कि सिगरेट और गांजा जैसे न्यूरोएक्टिव पदार्थ दिमाग की संरचना को प्रभावित कर सकते हैं. लंबे समय तक इस्तेमाल करने से ब्रेन सेल्स और न्यूरल नेटवर्क पर असर पड़ता है, जिससे दिमाग की काम करने की क्षमता कमजोर हो सकती है. साथ ही, रिसर्च में यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ मामलों में दिमाग के हिस्सों में सिकुड़न जैसी स्थिति देखी गई है, जो काफी चिंताजनक मानी जा रही है.
रिसर्च में क्या-क्या खुलासे हुए?
इस स्टडी में अलग-अलग तरह के डेटा जैसे Cross-sectional, Longitudinal और Mendelian Randomization (MR) को शामिल किया गया. रिसर्च में पाया गया कि तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में दिमाग के कई हिस्सों का आकार कम देखा गया, खासकर ग्रे मैटर से जुड़े क्षेत्र, जो सोचने और याद रखने की क्षमता से जुड़े होते हैं. वहीं गांजे के मामलों में कुछ लोगों केएक हिस्से (अमिगडाला) का साइज छोटा पाया गया, लेकिन यह असर हर व्यक्ति में समान नहीं था.
गांजा और तंबाकू का अलग-अलग प्रभाव
रिसर्च के अनुसार तंबाकू का असर दिमाग पर ज्यादा स्पष्ट और मजबूत पाया गया है. यह धीरे-धीरे दिमाग के उन हिस्सों को प्रभावित कर सकता है जो मेमोरी, इमोशन और निर्णय लेने की क्षमता को कंट्रोल करते हैं. वहीं, दूसरी तरफ गांजे के असर को लेकर डेटा अभी सीमित है और रिसर्च अभी जारी है. लेकिन यह साफ है कि दोनों का सेवन मौत के करीब ले जा सकता है और गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है.
दोनों का साथ में इस्तेमाल कितना खतरनाक है?
रिसर्च में यह भी बताया गया कि जब कोई व्यक्ति तंबाकू और गांजा दोनों का एक साथ इस्तेमाल करता है, तो इसका दिमाग पर असर और जटिल हो सकता है. हालांकि इस पर अभी पर्याप्त डेटा उपलब्ध नहीं है, इसलिए वैज्ञानिक इसे और गहराई से समझने के लिए आगे रिसर्च की जरूरत बता रहे हैं. यह कॉम्बिनेशन लंबे समय में ब्रेन हेल्थ के लिए ज्यादा जोखिम पैदा कर सकता है, जिससे इंसान की लंबी उम्र प्रभावित हो सकती है.
यह भी पढ़ें:रोज वही नाश्ता खाकर बोर हो गए? ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी गार्लिक बेसन चीला, स्वाद ऐसा की बार-
Disclaimer: यह आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 hr agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
6 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
6 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
7 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
8 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
10 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
22 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines