Effects of Drinking Coffee: ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत कॉफी के साथ होती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो क्या आप जानते हैं कि कॉफी एसिडिक होता है, जिसका खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही कई तरह की समस्याएं भी हो सकती है। सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स, इनडाइजेशन हो सकता है। भले ही कॉफी पीने के कई फायदे भी बताए जाते हैं लेकिन इसका खाली पेट सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
खाली पेट कॉफी पीना नुकसानदायक
हार्टबर्न- खाली पेट कॉफी पीने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इससे सीने में जलन होना, सीने के बीच दर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कॉफी पीने के बाद पेट का एसिड बनना बंद हो जाता है और PH लेवल कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Hangover Tips: हैंगओवर से हैं परेशान तो इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
कोर्टिसोल(Cortisol) का लेवल- जागने के कुछ घंटे बाद बॉडी में कोर्टिसोल का उत्पादन ज्यादा होता है, बॉडी एक्टिव रहती है। कॉफी में मौजूद कैफीन कोर्टिसोल लेवल को बढ़ाता है।
आंत के सिस्टम पर असर- अगर आपकी डाइट बैलेंस है और आप कॉफी पीते हैं तो इससे कोलन और आंत के काम को बढ़ाने में मदद मिलता है। हालांकि, अगर खाली पेट कॉफी पीते हैं तो इससे इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) बिगड़ सकता है।
क्या है कॉफी पीने का राइट टाइम
उठने के कम से कम एक घंटे बाद ही कॉफी या चाय पीनी चाहिए। बजाय ब्लैक कॉफी के दूध वाली कॉफी पीने से आंत के सिस्टम पर कम असर पड़ता है। अगर सुबह उठने के बाद थका हुआ फील करें तो पूरी नींद लेनी चाहिए, साथ ही हाइड्रेटेड रहें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
12 mins agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
2 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
7 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
21 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
22 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
23 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines