Millet Benefits: 30 दिनों तक गेहूं की जगह खाएं बाजरा, फिर देखें कमाल  

Millet Benefits: सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना लगभग सभी को पसंद होता। ऐसे में अगर आप 30 दिनों तक लगातार गेहूं की जगह बाजरे की रोटी खाते हैं, तो ये आपको कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।

Millet Benefits

Millet Benefits

Millet Benefits: सर्दियों में बाजरा खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे लेकर होम्योपैथी डॉ. नंदिता शाह कहती हैं कि आहार आप 30 दिनों तक गेहूं की जगह बाजरे की रोटी खाते हैं, तो पेट फूलना कम हो सकता है। इसके साथ ही जल्दी पेट भरा हुआ महसूस होना, खाने की इच्छा कम होना, वजन कम होना, मेंटल हेल्थ में सुधार, त्वचा का साफ होना और दिनभर एनर्जी से भरपूर फील कर सकता है। बता दें ये बदलाव आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आप अपनी डाइट में बाजरे को शामिल कर सकते हैं।

बाजरा होते हैं ये पोषक तत्व

सर्दियों में बाजरा खाना कई लोगों को पसंद भी होता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और बी विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आपको शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करता है। ये आपके मल को पतला कर पेट को साफ रखता है।

ग्लूटेन फ्री होता है बाजरा

अगर आप अपनी डाइट में रोड  बाजरे को शामिल करते हैं, तो आपके शरीर की चर्बी कम होती है। ये आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है। अगर आप ग्लूटेन से एलर्जी है या सीलिएक रोग तो आप इसे गेहूं की जगह खा सकते है।

गट हेल्थ को बढ़ावा देता है

बाजरा में में मौजूद फाइबर शरीर में  प्रीबायोटिक के रूप में  काम करती है। ये आपके डाइजेशन को कंट्रोल में रखती है और कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करती है।

बाजरे की रोटी खाने का क्या है सही टाइम

बाजरे की रोटी में भरपूर मात्रा प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। बाजरे की रोटी में कैलोरी ज्यादा होती है, लेकिन प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बाजरे की रोटी को आप अपने लंच और डिनर में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ