Sesame Oil Benefits: सर्दियों में तिल ही नहीं तिल का तेल भी हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। तिल के तेल की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। कई लोग तिल के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए भी करते हैं। ऐसे में अगर आप तिल के तेल में बना खाना खाते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को हेल्दी रखता है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
हड्डियों के लिए फायदेमंद
तिल का तेल कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये हड्डियों को हेल्दी बनाए रखते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के खतरे से बचाते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट
ब्रेन को रखता है एक्टिव
इस तेल में सेसामोलिन और सेसामोल जैसे तत्व पाए जाते हैं, ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये ब्रेन को एक्टिव रखता है, जिससे आपका फोकस अच्छा होता है। इसके अलावा आप मानसिक समस्याओं जैसे डिप्रेशन और तनाव से दूर रहते हैं।
कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल
तिल का तेल मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है। जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्दी बना रहता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं।
स्किन के लिए हेल्दी
तिल का तेल स्किन को हाइड्रेट करता है और त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये झुर्रियों को भी कम करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को स्लो करते हैं और त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखते हैं।
ये भी पढ़ें- इन दो महीनों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत हो जाएगी खराबऐसे करें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
12 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
15 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
19 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines