Easy Ways To Boost Immunity: कई बार हम अपनी बिजी लाइफ के वजह से अपनी हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। खराब खान-पान, अनियमित नींद और बढ़ता तनाव आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बना सकता है। कभी-कभी अधिक मीठा खा लेते हैं, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। साथ ही कम पानी पीना और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण ये समस्या और भी बढ़ जाती है। जैसे-जैसे आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, आपको फ्लू, सर्दी और डाइजेशन से समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं इन सबसे बचने के लिए आसान उपाय।
विटामिन-सी से भरपूर फल खाएं
विटामिन-सी से भरपूर फल आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसलिए आप अपनी डाइट में संतरे, अंगूर, कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। विटामिन- सी वाइट ब्लड सेल्स को बढाता है और कई बीमारियों से लड़ने में मदद सकता है। बीमारियों से खुद को बचाने के लिए इन फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कब्ज भी बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
एक्सरसाइज करें
अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो आपका वाइट ब्लड सेल्स एक्टिव रहेगा और आप बीमारियों से दूर रहेंगे और साथ ही आपको कई तरह के इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप हर रोज मॉर्निंग वॉक, योगव और डांस करें ये आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ा सकता है और आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है।
आराम और उचित नींद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखने के लिए आपके मूड का अच्छा होना बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद साइटोकाइन को बढ़ाता है। पूरे दिन एक्टिव और फ्रेश रहने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लें। इसके साथ ही दिन में बीच-बीच में बॉडी को आराम दें।
ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल
बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। साथ ही इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और आपके शरीर को एनर्जी देता है। इसके अलावा इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत में मदद करता है।
शरीर के लिए धूप जरूरी
अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए धूप का आनंद लें। इससे आपके शरीर को विटामिन डी मिलेगा और आपका वाइट ब्लड सेल्स बढ़ेगा। इसके लिए आप हर रोज 10 से 15 मिनट धूप में बताएं। इससे आपका मूड अच्छा रहेगा और आपके शरीर की एनर्जी बढ़ेगी, जो आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें- सिगरेट न पीने वालों में Lung Cancer का खतरा बढ़ा, स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले ये कारण
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
39 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
14 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
16 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
17 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
20 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
21 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
22 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines