---विज्ञापन---

Kitchen Hacks: जिद्दी से जिद्दी दाग को मिनटों में करें साफ! घर पर ही इस तरह बनाएं जादुई पाउडर

Tips to Clean Copper Utensils: आमतौर पर तांबे के बर्तन कुछ समय बाद ही काले होने लगते हैं, जो दिखने में बहुत ज्यादा भद्दे लगते हैं। हालांकि कुछ ट्रिक अपनाकर आप घर पर ही इन्हें चमका सकते हैं। चलिए जानते हैं एक ऐसे जादुई पाउडर के बारे में, जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से जिद्दी से जिद्दी दाग को साफ कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Tips to Clean Copper Utensils: आज भी कुछ लोग खाना बनाने के लिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। माना जाता है कि तांबे के बर्तन में बना खाना शरीर के लिए हेल्दी होता है। इसी वजह से अब एक बार फिर तांबे के गिलास और तांबे के बोतल का ट्रेंड वापस आ रहा है। ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट तांबे के ग्लास का पानी पीते हैं। लेकिन तांबे के बर्तन को अगर नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता है, तो ये काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर घर में ही तांबे के बर्तन पर पड़े जिद्दी से जिद्दी दाग को साफ कर सकते हैं। चलिए जानते हैं एक ऐसे जादुई पाउडर के बारे में, जिससे आप मिनटों में तांबे के बर्तन को साफ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में ठंडा पानी पीने से सेहत को 3 बड़े नुकसान, ये विकल्प है बेस्ट

---विज्ञापन---

पाउडर के लिए किस-किस चीज की जरूरत पड़ेगी?

  • आटा
  • नमक
  • डिटर्जेंट पाउडर
  • मीठा सोडा
  • साइट्रिक एसिड
  • खाने वाला कलर
  • सिरका
  • पानी

घर पर ही कैसे बनाएं पितांबरी पाउडर?

बर्तन को घर पर साफ करने के लिए आपको जादुई पाउडर बनाना होगा। पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। उसमें एक छोटा बाउल आटा डालें। फिर उसमें दो चम्मच नमक और 5 से 6 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालें। अब सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद बाउल में 2 से 3 चम्मच मीठा सोडा, 4 से 5 चम्मच साइट्रिक एसिड और चुटकी भर खाने वाला कलर डालें। फिर बाउल में आधा कप सिरका डालें।

---विज्ञापन---

इसके बाद एक मिक्सर ग्राइंडर लें और उसमें सभी चीजों को डालें। इसी के साथ उसमें आधे चम्मच से भी कम पानी डालें। सभी चीजों को ग्राइंड कर लें। इस तरह आसानी से आप घर में ही पितांबरी जादुई पाउडर बना सकते हैं।

पितांबरी पाउडर का कैसे करें इस्तेमाल?

पितांबरी पाउडर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बर्तन को पानी से अच्छे से धो लें। इसके बाद एक कपड़ा लें। उस पर पितांबरी पाउडर लगाएं और फिर उससे बर्तन को साफ करें। मात्र 5 मिनट तक बर्तन को साफ करें। बर्तन पर पाउडर को लगाकर 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बर्तन को पानी से धोते हुए साफ करें। अगर आप नियमित रूप से इस पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ समय में ही आपके बर्तन पहले जैसे चमक जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 5 फलों को फ्रिज में स्टोर करके खाना पड़ सकता है भारी, पेट हो सकता है खराब

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 31, 2024 11:23 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola