Jogging Benefits: मोम की तरह पिघल जाएगी पेट और कमर की चर्बी! बस अपना लें जॉगिंग की ये 3 ट्रिक

Jogging Benefits: अगर आप अपने पेट की चर्बी को आसानी से कम करना चाहते हैं और आपके पास समय नहीं है, तो ऐसे में आप जॉगिंग के अलग-अलग तरीकों को अपना सकते हैं।

Easy Jogging Styles

Easy Jogging Styles

विज्ञापन

Jogging Benefits: पेट की चर्बी कई बार परेशानियों का कारण बन जाती है, जो आपके शरीर में गंभीर बीमारियों को भी पैदा कर सकती है। जो लोग जिम रूटीन को नापसंद करते हैं या फिर उनके पास एक्सरसाइज के लिए समय नहीं होता हैं, उनके लिए जॉगिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वजन और पेट की चर्बी कम करने के लिए पैदल चलना एक आसान तरीका है। इसे आप अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी कमर और पेट की चर्बी आसानी से कम हो जाएगी और आपका समय भी बचेगा। आइए यहां जानते हैं जॉगिंग के बेस्ट तरीके…

तेज चलना

तेज गति से चलना यानी की एक हाई इंटेंसिटी वाली चलने की शैली भी आपके पेट की चर्बी को आसानी से कम करने में मदद कर सकती है। यह एरोबिक एक्सरसाइज  मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, हार्ट की गति को बढ़ाता है और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। ये पेट और कमर की की चर्बी को कम करने के लिए एक तरीका है।

विज्ञापन

दौड़ना

आगर आप सुबह के समय दौड़ते है, तो ये आपकी पेट की चर्बी को कम करता है। इसके लिए आप बीच-बीच में रिलेक्स कर के दौर सकते हैं। दौड़ना एक कार्डियो थेरेपी के तरह होता है, जो आपको कई बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करता है। साथ  ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, कैलोरी बर्न होता है, पेट को भी हेल्दी रखता है और मांसपेशियों को एक्टिव बनाता है।

रिवर्स वॉकिंग

रिवर्स वॉकिंग एक अनोखी वॉकिंग स्टाइल है, जिसे आप अपना सकते हैं। पीछे की ओर चलने से कोर की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, मेटाबोलिज्म बढ़ता है और जोड़ों दर्द से आराम मिलता है। ये एक्सरसाइज  वजन कम करने और पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है। इसे आप डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ