अगर आपको भी शाम के समय कुछ हल्का, गरमा-गरम और स्वादिष्ट खाने का मन करता है, तो वेज मोमोज एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं. अक्सर हम इन्हें बाजार से मंगवाते हैं, जिसको लेकर डर रहता है कि कहीं खराब सब्जियों का न बना हो. लेकिन अब आप इन्हें घर पर भी बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल में बना सकते हैं. नरम आटे की पतली परत और अंदर भरी मसालेदार सब्जियों की स्टफिंग, हर बाइट को खास बना देती है. अच्छी बात ये है कि ये रेसिपी ज्यादा मुश्किल नहीं है और थोड़ी सी मेहनत से आप घर बैठे ही बाजार जैसा स्वाद पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में धूप में बाइक खड़ी करना बर्बाद कर सकती जिंदगी; पापा बनने का सपना रह जाएगा अधूरा!
मोमोज बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत
- 1 कप मैदा (या गेहूं का आटा).
- 1 कप बारीक कटी या कद्दूकस की पत्ता गोभी.
- 1 कप कद्दूकस की हुई गाजर.
- 1 कप बारीक कटा शिमला मिर्च और प्याज.
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट.
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर.
- 2 चम्मच तेल.
- नमक स्वाद के अनुसार.
- थोड़ा पानी आटा गूंधने के लिए.
- हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि जितना ज्यादा बनाएंगे, उस हिसाब से सामग्री कम ज्यादा हो सकती है.
घर पर कैसे बनाएं जानिए आसान तरीका
- सबसे पहले मैदा में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर नरम आटा गूंध लें और 10 मिनट ढककर रख दें.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर हल्का भून लें.
- इसके बाद बाकी सब्जियां, अदरक, नमक और काली मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
- तैयार स्टफिंग को ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पतली पूड़ी की तरह बेल लें.
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग भरें और मनचाहे आकार में मोड़कर मोमोज तैयार करें.
- आखिर में स्टीमर या इडली स्टैंड में 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं, इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट मोमोज.
- गरमा-गरम मोमोज को तीखी लाल चटनी के साथ सर्व करें और घर बैठे बाजार जैसा मजा लें.
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अरहर दाल? 2 मिनट का आसान वॉटर टेस्ट खोलेगा सारे राज
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
2 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
3 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
5 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
7 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines