Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा का आधार होता है. अगर दिन की शुरुआत स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने से हो जाए तो पूरा दिन काम करने की ताकत और मन दोनों खुश रहते हैं. कई बार समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आए. ऐसे में पनीर सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता और दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है. हम आपको आसान तरीके से सैंडविच झटपट तैयार करना सिखाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और कैसे बनेगा ये टेस्टी नाश्ता.
यह भी पढ़ें: शाम के स्नैक्स में बनाएं लौकी का टेस्टी व्यंजन, चाय के साथ बच्चों को जरूर आएगा पसंद
पनीर सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 6 ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन, अपनी पसंद अनुसार).
- आधा कप कद्दूकस किया हुआ ताजा पनीर.
- 1 बारीक कटा प्याज.
- 1 बारीक कटा टमाटर (बीज निकाल लें तो बेहतर).
- 1 छोटी चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट.
- 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
- 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला.
- 1 छोटी चम्मच चाट मसाला.
- 1/4 छोटी चम्मच जीरा.
- एक चुटकी हल्दी पाउडर.
- 1 टेबलस्पून बारीक कटी हरी धनिया.
- 1 छोटी चम्मच तेल.
- मक्खन सेंकने के लिए.
- नमक स्वादानुसार.
घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पनीर सैंडविच
- सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डालकर हल्की आंच पर गर्म करें और उसमें जीरा डालें.
- जीरा चटकने लगे तो प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं.
- अब टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि मसाला अच्छी तरह मिल जाए.
- इसमें कद्दूकस किया पनीर और हरी धनिया डालकर मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं और गैस बंद कर दें.
- अब ब्रेड स्लाइस पर उस तैयार स्टफिंग को फैलाएं, ऊपर से दूसरी स्लाइस रखें और हल्का मक्खन लगाकर तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
- इस तरह झटपट तैयार हो जाएगा आपका टेस्टी पनीर सैंडविच, जिसे आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रोजा रखने के बाद आते हैं चक्कर? सहरी में खाएं ये फूड्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 hr agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
16 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines