How to clean mattress at home: गद्दे पर दाग लगना मानसून या गर्मियों के मौसम में आम बात है। नमी, पसीना या कभी-कभी कुछ गिर जाने से गद्दे पर दाग पड़ जाते हैं, जिससे बिस्तर की सफाई और हाइजीन को लेकर चिंता होने लगती है। खासकर जब हवा में नमी हो, तो गद्दा जल्दी सूखता नहीं और उस पर फफूंदी या पीले दाग पड़ सकते हैं। गर आप भी गद्दे पर दाग और गंदगी से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय, जिनसे आप बिना किसी महंगी क्लीनिंग के अपने गद्दे को फिर से साफ और ताजा बना सकते हैं।
इस हैक से करें गद्दे की डीप क्लीनिंग
इस हैक की मदद से आप बहुत ही आसान तरीके से अपने गद्दों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत है-
सामग्री
- डिशवॉशर लिक्विड
- नींबू का रस
- सिरका (वेनेगर)
- बेकिंग सोडा
गद्दे साफ करने की विधि
एक कटोरी में थोड़ा डिशवॉशर लिक्विड लें। इसमें एक नींबू का रस मिलाएं। डिशवॉशर से आधी मात्रा में सिरका (वेनेगर) डालें।अब दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में डालें। अब एक साफ रुमाल इस मिश्रण में भिगोकर गरम प्रेस पर लपेट दें। फिर इस प्रेस को गद्दे के दागों पर धीरे-धीरे चलाएं। कुछ ही मिनटों में आपके गद्दे से दाग हट जाएंगे और वह एकदम नया जैसा लगने लगेगा। इस उपाय को आप महीने में एक बार जरूर अपनाएं।
ये भी पढ़ें- Cleaning Tips: त्योहारों से पहले बस 5 मिनट में चमकाएं भगवान की मूर्तियां, वो भी बिना पितांबरी के
गद्दे पर बेकिंग सोडा छिड़कने का आसान तरीका
गद्दे पर दाग नहीं हैं लेकिन उसमें से स्मेल आती है या वह बासी लगता है, तो आप ये करें
पूरे गद्दे पर बेकिंग सोडा छिड़कें इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर वैक्यूम क्लीनर या ब्रश से अच्छी तरह साफ करें यह उपाय आपके गद्दे से गंध हटाता है, उसे ताजा बनाता है और कीटाणुओं को भी खत्म करता है।
ये भी पढ़ें- Cleaning Tips: गंदे किचन टॉवल को बनाएं एकदम नया, बस अपनाएं ये 3 आसान टिप्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
5 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
11 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines