शाम के समय अक्सर कुछ क्रिस्पी, चटपटी चीज खाने की क्रेविंग होती है, जिसका स्वाद एकदम अलग हो, पेट भी अच्छा खासा भर दें और स्वाद खाने के काफी देर बाद भी मुंह में बना रहे. ऐसी क्रेविंग को दूर करने के लिए अक्सर फूडी लोगों चिली पोटैटो का नाम लेते हैं. अपनी चटपटे और क्रिस्पी स्वाद के लिए चिली पोटैटो काफी मशहूर है. बाजार में बिकने वाले चिली पोटैटो में एक सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई की रहती है, जैसे वह कैसे आलू का इस्तेमाल कर रहे हैं, कहीं गंदगी में तो नहीं बना रहे, कहीं खराब खाने के कारण पेट से जुड़ी कोई परेशानी तो नहीं हो जाएगी. आपकी इस चिंता को दूर करने के लिए हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे अपनाकर आप बाजार जैसा स्वाद घर पर ही ले सकेंगे. आइए जानते हैं कैसे बनाएं चिली पोटैटो?
यह भी पढ़ें: Monsoon Tips: बारिश में क्यों सील जाती है नमकीन? अगर आप भी हैं इससे परेशान तो फें
चिली पोटैटो बनाने के लिए इन चीजों को पड़ेगी जरूरत
- मीडियम साइज के 2आलू
- 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 1 कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 कटी हुई गाजर
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 कटा हुआ प्याज
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 5-6 बड़े चम्मच शेजवान सॉस
- 1 छोटा चम्मच सफेद सिरका
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1½ बड़ा चम्मच टोमेटो केचअप
- तेल
- स्वादानुसार नमक
कैसे बनाए स्वादिष्ट चिली पोटैटो?
- सबसे पहले आलू को अच्छे से छीलकर लंबाई में पतले-पतले टुकड़ों में काट लें.
- काटने के बाद उसे अच्छे से साफ पानी में धो लें और कुछ देर के लिए रख दें, ताकि अतिरिक्त पानी सूख जाए.
- जब आलू अच्छे से सूख जाए, तो उन टुकड़ों को कॉर्न फ्लोर में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर रख दें.
- अब एक कड़ाही में तेल को गर्म करें और उन कॉर्न फ्लोर से लिपटे आलू के टुकड़ों को धीरे-धीरे उसमें डालें और तेज या मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें.
- जब सभी आलू के टुकड़े अच्छी तरह डीप फ्राई हो जाए, तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर रख दें.
- अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. साथ में प्याज, शिमला मिर्च और गाजर डालकर तेज आंच पर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं. सब्जियों को ज्यादा नरम न करें, ताकि चिली पोटैटो में हल्का क्रंच बना रहे.
- अब पके हुई सब्जियों में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद शेजवान सॉस, टोमेटो केचअप, सफेद सिरका, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और सभी सब्जियों को अच्छी तरह पकाएं, ताकि चिली पोटैटो का स्वाद शानदार हो.
- अब इसमें फ्राइड आलू डालकर अच्छी तरह टॉस करें, ताकि सॉस और सब्जियां आलू पर अच्छी तरह लग जाए.
यह भी पढ़ें: सोमवार व्रत में खाना चाहते हैं, कुछ अच्छा और हेल्दी? बनाएं स्वादिष्ट बनाना कटलेट, जानें आसान
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
40 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 hr agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines