हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Easy Breakfast Recipe: सुबह के नास्तें में 10 मिनट से बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी साउथ इंडियन डिश, यहां देखें रेसिपी

विज्ञापन
Masala Uttapam

Easy Breakfast Recipe: हमें अपने दिन की शुरुआत हमेशा अच्छे सोच, अच्छे काम और अच्छे खाने से करना चाहिए। ब्रेकफास्ट हमारे लाइफ का एक बहुत महत्वपूर्ण भोजन होता है। यह न केवल आपको दिन की शुरुआत करने के लिए एनर्जी देता है, बल्कि पाचन, चयापचय को नियमित करने में मदद करता है, जिससे आपका स्वास्थ्य भी मस्त रहता है।

ठंडी सर्दियों में सुबह उठकर नाश्ता बनाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन आज हम आपको एक डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ज्यादा टेस्टी और हेल्दी है। साथ में इसे बनाना भी काफी आसान है।

साउथ इंडियन खाने इडली, डोसा, उपमा आदि न केवल बिना झंझट के बन जाते हैं, बल्कि सुबह के नास्तें के लिए एक पौष्टिक भोजन हैं। इन्हीं खाने में से एक है उत्तपम, जो छोटे से लेकर बड़ो तक खूब पंसद किया जाता है। भारत में लोग इस डिश को कई तरीके से बनाते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – Paneer Do Pyaza Recipe: आज लंच में बनाना है कुछ स्पेशल? तो ये रही पनीर दो प्याजा की रेसिपी

Masala Uttapam Recipe Ingredients

इस व्यंजन को चना दाल, उड़द दाल और अक्सर चावल के आटे में बनाया जाता है। इसको आप कई तरीके से बना सकते हैं। कुछ लोग तो इसमें सब्जि मिलाकर भी बनाते हैं, जिससे इसके टेस्ट में चार चांद लग जाती है। उत्तपम रेसिपी के साथ आप जितना चाहें रचनात्मक हो सकते हैं। बस इसके ऊपर अपनी पसंद की सामग्री डालें और आनंद लें। यहां हम आपके लिए नाश्ते के दौरान आजमाने के लिए एक स्वादिष्ट मसाला उत्तपम रेसिपी लेकर आए हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – Winter Care Tips: गर्म पानी के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज ही से करें रोजाना सेवन

मसाला उत्तपम कैसे बनाएं (How To Make Masala Uttapam Recipe) 

इस रेसिपी में, हम क्लासिक उत्तपम पर मसालेदार आलू की परत डालते हैं। सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें चना, उड़द दाल और राई डालें। फिर इसे फूटने दें। इसके बाद हींग, अदरक, हरी मिर्च, प्याज डालकर कुछ देर पकाएं। फिर इसमें उबले हुए आलू और करी पत्ते डालकर सभी चीजों को एक साथ फ्राई कर लें।

विज्ञापन

अब, चावल और दाल का बैटर डालें, उत्तपम तैयार करें, मसालेदार आलू की परत लगाएं और कुछ देर के लिए पकाएं। उत्तपम को पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लिजीएं। फिर मसाला उत्तपम तैयार हो जाएगा। इसके साथ आप अपनी पसंद की चटनी भी बना सकते हैं।

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola