Poha Banane Ki Asaan Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन कई बार ऑफिस, स्कूल या काम की जल्दी के कारण लोग नाश्ता छोड़ देते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता. ऐसे में अगर आप जल्दी बनने वाला और हल्का-फुल्का स्वादिष्ट नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो पोहा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह खाने में हल्का, पौष्टिक और जल्दी तैयार होने वाली डिश है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं. पोहा की खास बात यह है कि इसे साधारण तरीके से भी बनाया जा सकता है और चाहें तो इसमें प्याज, टमाटर, मटर, मूंगफली या दूसरी सब्जियां डालकर इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है. हल्की खुशबू, मसालों का स्वाद और नींबू की खटास इसे और भी मजेदार बना देती है. अगर आप भी इसके स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो आइए आपको बनाना सिखाते हैं, पोहा.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने के 3 कमाल के फायदे, इन लोगों को जरूर पीना चाहिए
स्वादिष्ट पोहा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- पोहा बनाने के लिए आपको चाहिए होगा;
- 2 कप मोटा या पतला पोहा.
- 2 चम्मच तेल या घी.
- 1 चुटकी हींग.
- 1 छोटी चम्मच राई (सरसों के दाने).
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज.
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर.
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वाद के अनुसार).
- नमक स्वादानुसार.
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च.
- आधे नींबू का रस.
- 3-4 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
- साथ ही आप चाहें तो, इसमें भुनी मूंगफली, करी पत्ता, टमाटर, नमकीन या चाट मसाला डाल सकते हैं, ताकि स्वाद और बढ़ जाए.
घर पर आसान तरीके से पोहा बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले पोहे को एक छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें और 1-2 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि वह नरम हो जाए और पानी निकल जाए.
- अब एक कड़ाही या पैन में तेल या घी गर्म करें.
- गर्म तेल में हींग, राई और अगर करी पत्ता हो तो वो डालें.
- इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- अब इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद भीगा हुआ पोहा डालकर हल्के हाथ से चलाएं ताकि वह टूटे नहीं.
- फिर इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस और हरा धनिया डालें.
- आखिर में ऊपर से मूंगफली, नमकीन या थोड़ा चाट मसाला डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.
- इस तरह आपको स्वादिष्ट पोहा तैयार हो जाएगा, जिसे आप सुबह की चाय के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपकी किडनी सही से काम कर रही है? इन आसान तरीकों से घर पर करें किडनी की हेल्थ चेक
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines