Dussehra In Delhi NCR Today: दशहरा से पहले रामलीला की शुरुआत हो जाती है जिसका समापन दशहरा पर रावण दहन के साथ ही किया जाता है. बच्चे हों या बड़े सभी को रामलीला (Ramleela) और दशहरा देखना अच्छा लगता है. दशहरे का मेला बाकी सभी मेलों से हटकर होता है. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व पर मेले में घूमना, खाना-पीना और रावण दहन का इंतजार करना अपने आप में ही एक अलग अनुभव है. बच्चों के लिए तो खासतौर से दशहरा एक खास याद होती है जो जीवनभर उनके साथ रहती है. ऐसे में यहां जानिए दिल्ली NCR में कहां लगता है दशहरा मेला जहां आप भी अपने परिवार, बच्चों और यार-दोस्तों के साथ जा सकते हैं.
दिल्ली NCR में दशहरा मेला | Dussehra Mela In Delhi NCR
रामलीला मैदान, दिल्ली
दिल्ली में दशहरा के लिए मशहूर है रामलीला मैदान. इस ऐतिहासिक मैदान में दशहरा दशकों से मनाया जा रहा है. दिल्ली के कोने-कोने से लोग बेसब्री से दशहरा पर रामलीला मैदान (Ramleela Maidan) जाने का इंतजार करते हैं. इस जगह की धूम ही कुछ और होती है. वहीं, राजधानी के मुख्यमंत्री, अन्य नेता और सेलेब्रिटीज भी यहां शिरकत करते हैं.
यह भी पढ़ें – Navami Wishes 2025 LIVE: जयकारा शेरावाली दा… ये भक्तिमय संदेश भेजकर दीजिए सभी को नवमी की शुभकामनाएं
श्री रामलीला ग्राउंड, नोएडा सेक्टर 21A
नोएडा में रामलीला के सबसे बड़े इवेंट्स वाली जगहों में श्री रामलीला ग्राउंड में होने वाला दशहरा शामिल है. यहां पारंपरिक तौर पर दशहरा मनाया जाता है, साथ ही त्योहार की रौनक बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज भी होती हैं. यहां आप अलग-अलग तरह के खानपान का मजा ले सकते हैं, खिलौने खरीद सकते हैं और एक्सेसरीज का भी यहां एक से बढ़कर एक सामान मिलता है.
लाल किला मैदान, दिल्ली
लाल किला में लव कुश राम लीला कमिटी द्वारा दशहरा मनाया जा रहा है. इस साल की थीम अयोध्या के राम मंदिर पर रखी गई है. यहां आपको दशहरा (Vijayadashami) का पूरा लुत्फ आएगा और यह एक्सपीरियंस आपके लिए सबसे हटकर भी होगा. लाल किला मैदान पहुंचने के लिए लाल किला मेट्रो स्टेशन सबसे करीब मेट्रो स्टेशन है. यहां एंट्री भी आपके लिए फ्री होगी.
रामलीला मैदान, नोएडा सेक्टर 62
इस रामलीला मैदान पर हर साल रामलीला का आयोजन होता है. यहां आपको रामलीला और दशहरा पर रावण दहन देखने का मौका मिलेगा. यहां पर फूड स्टॉल्स लगते हैं, मनोरंजन के लिए अलग-अलग प्रोग्राम होते हैं और बच्चों के लिए खिलौने वगैरह भी खरीदे जा सकते हैं. ब्लू लाइन मेट्रो का नोएडा सेक्टर 62 स्टेशन इस मैदान के सबसे पास है. आपको यहां पर भी फ्री में एंट्री (Free Entry) मिल जाएगी.
जनकपुरी रामलीला ग्राउंड, नई दिल्ली
दिल्ली के जनकपुरी रामलीला ग्राउंड पर रामलीला और दशहरा देखने जा सकते हैं. यहां रावण समेत कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले तैयार किए जाते हैं और उन्हें दशहरा पर जलाया जाता है. यह आतिशबाजी देखने लायक होती है. इस मैदान तक पहुंचने के लिए तिलक नगर मेट्रो स्टेशन से उतरें.
यह भी पढ़ें – Dussehra Looks: दशहरा मेले में जाएं इस तरह तैयार होकर, इन सेलेब्स के लुक्स से ले लीजिए आइडिया
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
54 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines