Dussehra Looks: दशहरा मेले में जाएं इस तरह तैयार होकर, इन सेलेब्स के लुक्स से ले लीजिए आइडिया

Dussehra 2025: दशहरा देखने मेले में जा रही हैं या दशहरा का कोई इवेंट अटेंड करना है तो यहां से ले लीजिए सेलेब्रिटी लुक्स आइडियाज. आप पर खूब फबेंगे ये आउटफिट्स.

Dussehra looks

ये 5 लुक्स देंगे आपको परफेक्ट फेस्टिव वाइब. Image Source: Pinterest

विज्ञापन

Dussehra Outfit Ideas: आज के समय में लड़कियों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होती है कपड़ों का चुनाव करना. ऐसे तो बहुत से लोग हैं जो दशहरे मेले में घूमने जाते हैं, लेकिन यह नहीं समझ पाते कि क्या पहनें ताकि आराम से घूम सकें और मेले का लुत्फ उठा सकें. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और चाहते हैं कि कुछ सिंपल और ट्रेंडिंग (Simple And Trending Outfits) पहनना तो आइए देखें कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटी (Bollywood Celebrities) के लुक्स जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं. यकीन मानिए एक से बढ़कर एक आएंगी आपकी फोटोज.

दशहरा आउटफिट आइडियाज | Dussehra Outfit Ideas

सिंपल पैंट सूट

आप चाहें तो मेले में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की तरह सिंपल पैंट सूट (Pant Suit) पहन सकती हैं जो कि बहुत सुंदर और सिंपल पैटर्न का होता है. इसे आप ऑनलाइन या मार्केट से आराम से खरीद सकती हैं.

विज्ञापन

शरारा

अगर आप कुछ अलग सा पहनने की सोच रही हैं तो जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) का यह शरारा डिजाइन (Sharara Suit) देख सकती हैं. यह लुक आपके ऊपर बहुत अच्छा लगेगा. यह आसानी से बाजार में उपलब्ध भी है.

स्कर्ट कुर्ता

आप चाहें तो करीना कपूर (Kareena Kapoor) की तरह स्कर्ट कुर्ता पहन सकती हैं. यह काफी सुंदर लगता है. स्कर्ट का धोती स्टाइल पैटर्न इसे और भी यूनिक बनाता है. यह एक स्टाइलिश और आरामदायक आउटफिट है.

विज्ञापन

अनारकली सूट

अगर आप सूट पहनने की शौकीन हैं तो परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का यह अनारकली सूट (Anarkali Suit) लुक चुन सकती हैं. यह बहुत ही सुंदर और आरामदायक है जिसे आप आसानी से पूरे दिन कैरी कर सकती हैं.

पोल्का डॉट साड़ी

पोल्का डॉट साड़ी का चलन काफी समय से चला आ रहा है. अगर आप चाहें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की तरह इस साड़ी (Polka Dot Saree) को चुन सकती हैं जो कि बहुत ही ट्रेंडिंग और सुंदर लगती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ