Dupatta DIY Ideas: महिलाएं जब भी कोई सूट खरीदती हैं तो सूट के साथ दुपट्टा जरूर लेती हैं, लेकिन जब सूट की सलवार या कुर्ती में से कोई एक चीज भी खराब हो जाए तो पूरा सूट ही खराब हो जाता है और यही नहीं कई बार सूट पुराने हो जाते हैं कोई नया ट्रेंड शुरू जाता है तो उन सूट्स को पहनने का मन नहीं करता और सूट पुराना होने के बाद उसके साथ आने वाले दुपट्टे यूं ही पड़े रह जाते हैं और उन दुपट्टों को कभी न कभी फेंक दिया जाता है। हालांकि, आज हम आपको इन दुपट्टों को दोबारा सही यूज कैसे किया जा सकता है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
कवर बनाएं
एक पुराना दुपट्टा किसी शीशे की बोतल को ढ़कने के काम आ सकता है, इसके साथ ही आप इसे किसी डेकोरेशन के लिए भी यूज कर सकते हैं। एक पुराना दुपट्टा इसके लिए एक दम परफेक्ट रहेगा।
बना सकते हैं श्रग
पुराने दुपट्टे का श्रग की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको स्टिचिंग आती है तो इसे आप घर पर खुद ही बना सकती हैं लेकिन अगर आपको ये काम न आते हो तो किसी टेलर की मदद से एक पुराने दुपट्टे का सुंदर श्रग बन सकता है। जो हर किसी ड्रेस, सूट या यदि के साथ सुंदर लगता है।
इस वीडियो से भी आप एक कुछ आईडिया ले सकते हैं :-
पर्दे बनाएं
आपके पुराने दुपट्टे आपकी खिड़कियों को सुंदर बनाने के काम आ सकते हैं, उनके लिए पर्दे बनाएं जा सकते हैं। इसके लिए बस आपको कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना होगा, जो आपके घर की दिवार से मैच करे।
एक सुंदर स्कार्फ
आप अपने पुराने दुपट्टे से स्कार्फ बना सकते हैं। उसके लिए बस आपको अपने पुराने दुपट्टे को काटना होगा और उसे एक स्कार्फ की तरह डिजाइन करना होगा। बनने के बाद ये बहुत सुंदर लगता है। इसे भी आप किसी सूट भी या साड़ी के साथ पहन सकती हैं और जरूरी नहीं इसे केवल महिलाएं ही पहनें। इसे लड़के भी कैरी कर सकते हैं।
कुशन कवर बनाना
कुछ पुराने दुपट्टों से घर के लिए खूबसूरत रंग बिरंगे कुशन कवर बन सकते हैं ये कभी आपने सोचा था? लेकिन ऐसा हो सकता है आप कुछ अतरंगी दुपट्टों से ऐसा कर सकते हैं, उन्हें अच्छे से स्टीच करके स्टाइलिश कुशन कवर बनाएं जा सकते हैं। इन्हें और डिजाइनर बनाने के लिए आप इसमें लेस आदि का यूज भी कर सकती हैं।
डोरमेट बनाना
जब हम किसी घर में पहला कदम रखते हैं तो सबसे पहले हमे डोर मेट दिखाई देता है उस डोर मेट को बनाने के लिए भी पुराने दुपट्टे काम आ सकते हैं। कुछ रंग बिरंगे दुपट्टों से एक अच्छा डोरमेट तैयार किया जा सकता है। जिसे आप घर के मेन गेट, बाथरूम या किचन के बाहर रखें।
ये भी पढ़ें- Old Saree DIY: पुरानी साड़ी को न समझे बेकार! 5 Ideas से करें नई Dress तैयार
ये भी पढ़ें- Winter Fashion Tips: विंटर सीजन में ऐसे निखरता है कैटरीना का लुक, जानिए एक्ट्रेस की सुर्खियां बटोरने का राज
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
53 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
22 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines