Rice Heating Pad: सर्दियों में ठंडी हवा के कारण कई लोगों को शरीर के कई हिस्सों में दर्द शुरू हो जाता है। ये दर्द लंबे समय तक आपका पीछा नहीं छोड़ता है। ऐसे में आप कई तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं, जिसमें से एक है चावल के बैग वाला हीटिंग पैड, जो आपको इस दर्द से जल्द से जल्द राहत दिलाने में मदद कर सकता है। बता दें कि इसे बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं कि चावल के बैग वाला हीटिंग पैड कैसे बनाएं।
चावल की थैली से हीटिंग पैड कैसे बनाएं
हीटिंग पैड बनाने के लिए बस कुछ आसान सामग्रियों की जरूरत होती है, जो आपके घर में पहले से ही मौजूद हो सकती हैं। यहां बताया गया है कि आप एक मोजे और कच्चे चावल से इसे कैसे बना सकते हैं-
सामग्री
1. एक पुराना और साफ मोजा
2. बिना पका हुआ चावल
3. सुई और धागा
ये भी पढ़ें-महिलाएं हो रही हैं इन गंभीर बीमारियों का शिकार, आज से ही करें अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव
बनाने की विधी
1. मोजा लें और इसे कच्चे चावल से लगभग तीन-चौथाई भरें। इससे ज्यादा न भरें, क्योंकि आप चाहते हैं कि यह आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों के हिसाब से लचीला हो तो इसकी मात्रा सीमित ही रखें।
2. इसके बाद मोजे को कसकर बांधें, यदि आप अधिक सुरक्षित सील चाहते हैं तो इसे सिल लें ।
3 चावल से भरे मोजे को 1 से 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें। गर्म होने पर इसे सावधानी से निकालें और अपने शरीर पर लगाने से पहले अपने हाथ से तापमान चेक जरूर करें।
कैसे काम करता है हीटिंग पैड
दर्द वाले हिस्से में गर्माहट देता है, जो थर्मोथेरेपी के रूप में काम करता है और रक्त संचार में सुधार होता है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और जोड़ों में लचीलापन आता है। हीटिंग पैड शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हीटिंग पैड किन-किन हिस्सों के लिए फायदेमंद
1.पीरियड्स में होने वाले ऐंठन
2,.माइग्रेन की समस्या को कम करने में
3.पीठ और गर्दन में दर्द
4.गठिया और जोड़ों का दर्द
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
34 mins agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
16 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
18 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
20 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines